Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं
बिहार

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : दुर्गापूजा के दौरान राजधानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बिना रुकावट बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह एक्शन में आ गया है। ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी अजय यादव और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी सौरभ जोरवाल ने खुद मैदान में उतरकर पटना के बड़े पूजा पंडालों का जायजा लिया। अफसरों ने डाकबंगला चौराहा स्थित विद्युत पूजा समिति, बेली रोड पर खाजपुरा शिव मंदिर, बुद्ध मार्ग स्थित भूमि विकास बैंक और श्रीकृष्ण मेमोरियल के पास बने 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों का सघन निरीक्षण किया।

लटके तार फौरन दुरुस्त करने का आदेश, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

निरीक्षण के दौरान अफसरों ने पंडालों के पास से गुजरने वाले तारों, ट्रांसफार्मर, फीडर और आपातकालीन व्यवस्था की बारीकी से जांच की। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को साफ निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने वाली लाइनों पर विशेष नजर रखी जाए। जहां भी तार नीचे लटके हैं या पुराने पड़ चुके हैं, उन्हें फौरन ठीक किया जाए ताकि किसी भी हादसे की आशंका खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

“दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रमुख पंडालों और आसपास के इलाकों में बिजली नेटवर्क का गहन निरीक्षण कर एसओपी के तहत मेंटेनेंस का काम पूरा करें।” -अजय यादव, ऊर्जा सचिव सह सीएमडी, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड

कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव, फील्ड में अलर्ट पर रहेंगी टीमें

बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की तकनीकी बाधा आने पर तुरंत समाधान के लिए विभाग ने मजबूत तंत्र तैयार किया है। इसके तहत पूरे पूजा उत्सव के दौरान राजधानी में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

“त्योहार के दौरान कंट्रोल रूम और फ्यूज कॉल सेंटर 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। फील्ड टीमें और इमरजेंसी मरम्मत दल लगातार अलर्ट पर हैं, शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन होगा।” -सौरभ जोरवाल, प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड

 

डाइइलेक्ट्रिक पेंट का इस्तेमाल और ड्यूटी पर वर्दी अनिवार्य

ऊर्जा सचिव ने हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) लाइनों के साथ-साथ वितरण ट्रांसफार्मरों के समुचित रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण डाइइलेक्ट्रिक पेंट का इस्तेमाल किया जाए ताकि करंट फैलने का खतरा न रहे। इसके साथ ही फील्ड में तैनात सभी बिजली कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे ड्यूटी के दौरान अपनी निर्धारित वर्दी में ही रहें और कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों व अनुशासन का अनिवार्य रूप से पालन करें। निरीक्षण के दौरान पेसू जीएम दिलीप कुमार समेत बिजली विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकाले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड
Next Article पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026
Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Headlines

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.