Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल
Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर अब मनचलों की खैर नहीं है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शुरू की गई विशेष महिला पुलिस टीम यानी ‘पुलिस दीदी’ जमीन पर पूरी तरह असर दिखाने लगी है। जुलाई में औपचारिक गठन के बाद इस टीम ने अगस्त महीने में ही जोरदार कार्रवाई करते हुए 790 मनचलों को सबक सिखाया। विभिन्न थानों में छेड़खानी और बदसलूकी से जुड़े 21 मामले दर्ज कराए गए।

‘अभय ब्रिगेड’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस टीम को और ताकतवर बनाने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने 26 अगस्त को महिला पुलिसकर्मियों को एक हजार स्कूटी सौंपी थीं। आने वाले दिनों में इनकी पहुंच और तेज करने के लिए 1500 और स्कूटी खरीदने की योजना तैयार की गई है।

स्कूल, कॉलेज और बाजारों में सख्त पहरा

राज्यभर में थाना स्तर पर 1040 पुलिस दीदी टीमों का गठन किया गया है। आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। यह टीम खासतौर पर उन जगहों पर पैनी नजर रख रही है जहां लड़कियों और महिलाओं की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है।

स्कूल, महिला कॉलेज, कोचिंग संस्थान, गर्ल्स हॉस्टल, मॉल, पार्क, सिनेमा हॉल, हाट-बाजार और मेलों जैसे संवेदनशील ठिकानों को हॉट-स्पॉट के तौर पर चुना गया है। इन इलाकों में स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी लगातार गश्त लगा रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

एक स्कूटी पर दो जांबाज, बैकअप का भी पूरा इंतजाम

पुलिस दीदी टीम का ढांचा बेहद व्यावहारिक रखा गया है। प्रत्येक स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति जिले के मौजूदा बल से ही की गई है। यह पूरी टीम संबंधित थाना प्रभारियों की सीधी देखरेख में काम करती है।

जिले के डीएसपी (विशेष अपराध या रक्षित) को इसका नोडल अफसर बनाया गया है। यदि कोई महिला पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहती है, तो उसकी जगह तुरंत दूसरी कर्मी को भेजा जाता है। इसके लिए कुल टीम का 18 फीसदी अतिरिक्त बल रिजर्व रखा गया है ताकि सड़कों पर गश्त कभी धीमी न पड़े।

लड़कों को कानून का पाठ पढ़ाने चला विशेष अभियान

मनचलों पर कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस दीदी ने समाज में जागरूकता लाने का जिम्मा भी उठाया। 21 जुलाई से 10 अगस्त के बीच ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ नाम से एक खास अभियान चलाया गया। इसका मकसद छात्रों और युवाओं को छेड़खानी, फब्तियां कसने, पीछा करने और गंभीर अपराधों से जुड़े कड़े कानूनों और सजा के प्रावधानों से रूबरू कराना था।

इस दौरान पुलिस दीदी की टीमों ने 2113 स्कूलों, 67 कॉलेजों और 514 सार्वजनिक ठिकानों सहित कुल 2694 जगहों पर जाकर करीब 2.80 लाख छात्र-छात्राओं और युवाओं को कानून का पाठ पढ़ाया। जमीनी कार्रवाई और जागरूकता के इस दोहरे प्रयास से राज्य में महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा तेजी से बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें : घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी
Next Article सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

Related Posts

झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
झारखंड

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.