Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रद्धांजलि में भी राजनीति करना कांग्रेस की परंपराः प्रवीण प्रभाकर
झारखंड

श्रद्धांजलि में भी राजनीति करना कांग्रेस की परंपराः प्रवीण प्रभाकर

August 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
भगवान तथाकथित धर्मगुरुओं और कांग्रेस से देश को बचाए

रांची। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि श्रद्धांजलि में भी राजनीति करना कांग्रेस की परंपरा रही है। भगवान तथाकथित धर्मगुरुओं और कांग्रेस से देश को बचाए। राजीव गांधी की पुण्यतिथि का राजनीतिक इस्तेमाल कर कांग्रेस ने सत्तालोलुपता का परिचय दिया है। भाजपा सरकार गिराने का संकल्प लेकर कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति और परंपरा का अपमान किया है। साथ ही ऐसी हरकत कर राजीव गांधी की आत्मा को भी दुखी कर दिया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभाकर ने कहा कि राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस ने सर्वधर्म प्रार्थना की, जिसमें विभिन्न तथाकथित धर्मगुरुओं ने भाजपा सरकार से निजात दिलाने और गांधी परिवार के हाथ में देश को सौंपने के लिए प्रार्थना की गई। ऐसा कर इन तथाकथित धर्मगुरुओं ने भी धर्म और संस्कृति का मखौल उड़ाया है और खुद को कांग्रेस का राजनीतिक हथियार बना डाला है।
प्रभाकर ने कहा कि सद्भावना दिवस के नाम पर कांग्रेस ने दुर्भावना फैलाने का काम किया है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास की लोकप्रियता से कांग्रेस इतनी ज्यादा हताश हो गई है कि वह अब श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में भी भाजपा सरकार गिराने का सपना देख रही है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने समय भी कांग्रेस राजनीति करने से नहीं चूकती। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंत्येष्टि के पूर्व ही कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था, जबकि अंत्येष्टि तक सभी कार्य रोककर रखने की परंपरा है। इंदिरा गांधी के निधन की आधिकारिक घोषणा के पूर्व ही कांग्रेस ने राजीव गांधी को शपथ दिलवा दिया था। प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की अंत्येष्टि में शामिल होने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पटना नहीं गए थे और जयपुर चले गए थे।
प्रभाकर ने कहा कि राजस्थान में सरकार बनते ही राज्य प्रतिमा खोज परीक्षा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटाकर कांग्रेस ने उनका अपमान किया, लेकिन भाजपा ने गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर चल रही दर्जनों योजनाओं का नाम नहीं बदला। उन्होंने कहा कि जब किसी महापुरुष को श्रद्धांजलि दी जाती है तो व्यक्तिगत एवं दलगत सीमा से ऊपर उठकर उन्हें नमन किया जाता है। यही भारत की संस्कृति तथा परंपरा है। कांग्रेस सत्ता पाने की बैचेनी में भारत की संस्कृति एवं परंपरा को भूल गई है। उसे सिर्फ कुर्सी और गांधी परिवार की चिंता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमिट्टी को मिले जान, बढ़े झारखंड की शान और समृद्ध हों किसानः रघुवर दास
Next Article चिदंबरम के समर्थन में बोले राहुल-प्रियंका, हो रहा ताकत का दुरुपयोग

Related Posts

Headlines

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

बैरक में फंदे से लटकी मिली SI की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, 8 रोज पहले मिला था प्रमोशन

October 24, 2026

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.