Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 48 विभागों के लेखा-जोखा पर अब CM की सीधी नजर, ‘संकल्प’ और ‘समन्वय’ लॉन्च
Headlines

48 विभागों के लेखा-जोखा पर अब CM की सीधी नजर, ‘संकल्प’ और ‘समन्वय’ लॉन्च

October 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार सरकार के सभी 48 विभागों का कामकाज, अटकी हुई फाइलें और विकास योजनाओं की प्रगति अब सीधे मुख्यमंत्री की नजर में होगी। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय के ‘संवाद’ सभागार में “संकल्प” डैशबोर्ड और “समन्वय” पोर्टल की शुरुआत की। इस नई डिजिटल पहल के जरिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार के बीच तालमेल बेहतर होगा, साथ ही सरकारी पैसों के खर्च और योजनाओं के धरातल पर उतरने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि जनता की परेशानियों को दूर करना और सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। जब शासन और प्रशासन चुस्त रहेगा, तभी बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

छह मुख्य मॉड्यूल पर काम करेगा संकल्प डैशबोर्ड

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव संजय कुमार सिंह ने दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि संकल्प डैशबोर्ड में 6 प्रमुख हिस्से बनाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री स्तर पर मॉनिटरिंग, प्रोजेक्ट और निवेश, विभागों की प्रेजेंटेशन, काम का निपटारा व रैंकिंग, समन्वय और फील्ड व जनसंपर्क शामिल हैं। इसके भीतर 20 से ज्यादा सब-मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। कैबिनेट के फैसलों, सीएम की घोषणाओं और समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों पर अफसरों ने क्या कार्रवाई की, इसका पूरा ब्योरा इस पोर्टल पर दर्ज होगा। हर विभाग की रैंकिंग भी तय की जाएगी, जिससे यह साफ दिखेगा कि कौन सा विभाग काम में आगे है और कहां लापरवाही हो रही है।

दिल्ली से लेकर पटना तक पैसे और योजनाओं पर सीधी नजर

समन्वय पोर्टल को खासतौर पर बिहार और केंद्र सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति और दिल्ली से मिलने वाले फंड का समय पर सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, इसकी पूरी ट्रैकिंग इसी पोर्टल से होगी। नई दिल्ली में तैनात बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर इस पूरे समन्वय का जिम्मा संभालेंगे। इसके जरिए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की रैंकिंग सुधारने और केंद्र के साथ मिलकर चलने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स को गति देने में मदद मिलेगी।

पटना में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे, सीधे पोर्टल से जुड़ेगा कंट्रोल

समीक्षा के दौरान सीएम ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी जोर दिया। उन्होंने पंचायती राज और नगर विकास विभाग को निर्देश दिया कि तय लक्ष्य के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि इस समय पटना में करीब 2500 सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं, जिन्हें अब एकीकृत व्यवस्था के तहत मॉनिटर किया जाएगा। सीएम ने शहर में कैमरों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत बताई, ताकि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं पर भी नजर रखी जा सके। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कई विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने 101 लोगों की सुनी फरियाद, ऑन-द-स्पॉट किया फैसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआधी सड़क पर ऑटो का कब्जा, बाकी पर जाम… सुभाष चौक पर नियम-कायदे तार-तार
Next Article रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

Related Posts

Headlines

पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल में बिहार व देश ने छुई विकास की नई ऊंचाई : सीएम सम्राट

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Headlines

रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026

पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल में बिहार व देश ने छुई विकास की नई ऊंचाई : सीएम सम्राट

October 13, 2026

रांची में 14 से पूजा स्पेशल ट्रैफिक प्लान : मेन रोड में नो-एंट्री, कोकर वाला रास्ता वन-वे… जानें डिटेल्स

October 13, 2026

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026

रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.