Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 11:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहादत को सलाम : शहीदों के अपनों से सीएम योगी बोले- सरकार आपके साथ खड़ी
उत्तर प्रदेश

शहादत को सलाम : शहीदों के अपनों से सीएम योगी बोले- सरकार आपके साथ खड़ी

October 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Lucknow : खाकी वर्दी, सीने पर लगे मेडल और नम आंखों के बीच गर्व का अहसास। लखनऊ की पुलिस लाइन में 21 अक्टूबर की सुबह का नजारा कुछ ऐसा ही था। मौका था पुलिस स्मृति दिवस का, जब अपने फर्ज की राह पर प्राण न्योछावर करने वाले जांबाजों को याद किया जा रहा था। इस मौके पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते एक साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। औपचारिकता से आगे बढ़कर जब सीएम खुद शहीद जवानों के परिजनों के पास पहुंचे, तो माहौल भावुक हो उठा। सीएम ने परिजनों से एक-एक कर बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर मोड़ पर उनके परिवार के साथ खड़ी है।

नम आंखों से छलका दर्द, पर महकमे के साथ ने दिया हौसला

कार्यक्रम में कई ऐसे परिवार पहुंचे थे, जिनके घर के चिराग ड्यूटी निभाते हुए बुझ गए, लेकिन उनके चेहरे पर अपनों की शहादत का गर्व साफ दिख रहा था। जालौन में तैनात रहे शहीद सिपाही प्रदीप कुमार की पत्नी मयूरी वर्मा से जब सीएम मिले, तो उन्होंने ढांढस बंधाया। मयूरी ने बताया कि इसी साल ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में उनके पति का निधन हो गया था। उस मुश्किल घड़ी में पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहा। मयूरी ने बताया कि विभाग की तरफ से पेंशन शुरू हो चुकी है, आर्थिक मदद मिल गई है और नौकरी के लिए भी अर्जी लग चुकी है। वहीं, एक फैक्टरी में भीषण आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले फायरमैन रोहित यादव की पत्नी निशा यादव ने भी सीएम से मिलकर अपनी बात रखी। निशा ने कहा कि सीएम ने उनकी पूरी बात सुनी और जो सम्मान उनके परिवार को मिला, उसने इस दुख को सहने की ताकत दी है।

साल भर में देश के 154 जांबाज शहीद, यूपी के 6 वीरों ने दिया सर्वोच्च बलिदान

वर्दी की जिम्मेदारी कितनी भारी होती है, इसका अंदाजा आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते एक साल यानी 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच पूरे देश में 154 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें उत्तर प्रदेश के छह जांबाज शामिल हैं। गौतमबुद्धनगर में आग की लपटों से जूझते हुए शहीद हुए फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव, तथा जालौन में कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले सब-इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव, सब-इंस्पेक्टर सत्यभान सिंह, सिपाही अशोक कुमार और सिपाही प्रदीप कुमार ने साबित किया कि उनके लिए फर्ज से बढ़कर कुछ नहीं था।

इसे भी पढ़ें : अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार सरकार ने बढ़ाई चावल मिलरों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख
Next Article नियमों को ताख पर रखने वाले कोचिंग संस्थानों पर चलेगा RMC का हंटर, नगर आयुक्त हुए सख्त

Related Posts

Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
Headlines

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026

छठ की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों पर सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

October 21, 2026

नियमों को ताख पर रखने वाले कोचिंग संस्थानों पर चलेगा RMC का हंटर, नगर आयुक्त हुए सख्त

October 21, 2026

शहादत को सलाम : शहीदों के अपनों से सीएम योगी बोले- सरकार आपके साथ खड़ी

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.