Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 06:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Headlines

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के हवाई नेटवर्क में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है। अब गयाजी से सीधे बैंकॉक तक का सफर बेहद आसान हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप इंटरनेशनल फ्लाइट (6E 1083) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी। इस नई सेवा से जहां मगध इलाके के पर्यटन और कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अब सीधे गयाजी उतरने की सहूलियत मिलेगी।

बौद्ध सर्किट को सीधा फायदा, स्थानीय कारोबार को मिलेगी रफ्तार

फ्लाइट की शुरुआत करते हुए सीएम ने पहले दिन सफर कर रहे सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गयाजी पूरी दुनिया के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। बैंकॉक से सीधी कनेक्टिविटी मिलने की वजह से थाईलैंड और आसपास के देशों के पर्यटकों का बिहार आना काफी सुगम हो जाएगा।


“गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से भगवान बुद्ध की ज्ञान और करुणा की भूमि बिहार तथा थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन संबंधों को नई गति मिलेगी। इससे मगध के पर्यटन, हस्तशिल्प और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया विस्तार मिलेगा।”

– सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार 


सीएम ने आगे कहा कि इस उड़ान से बोधगया और आसपास के पूरे इलाके की आर्थिकी बदलेगी। विदेशी सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से होटल, टैक्सी, हस्तशिल्प और गाइड समेत पर्यटन से जुड़े तमाम छोटे-बड़े कारोबारियों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही राज्य के स्थानीय उत्पादों और कला-संस्कृति को भी दुनिया भर में सीधी पहचान मिल सकेगी।

नए इंटरनेशनल रूट्स पर सरकार का फोकस

सीएम ने इंडिगो एयरलाइंस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बिहार में एविएशन सेक्टर को लगातार मजबूत कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि पटना, दरभंगा, गयाजी और पूर्णिया एयरपोर्ट के जरिए कनेक्टिविटी का एक बड़ा जाल तैयार किया जाए। राज्य में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई रूट शुरू करने की नीति पर तेजी से काम चल रहा है, ताकि बिहार के लोग आसानी से दुनिया के बाकी देशों से जुड़ सकें।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने सीएम को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और गयाजी-बैंकॉक रूट की पहली उड़ान का एक सिंबॉलिक बोर्डिंग पास भी सौंपा। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नागरिक विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं गयाजी से स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, डीएम और विमानन कंपनी के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला
Next Article खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

Related Posts

बिहार

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026
बिहार

‘खेत बचाओ अभियान’ का आगाज, कृषि मंत्री बोले- नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगा एक्शन

October 26, 2026
झारखंड

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026

‘खेत बचाओ अभियान’ का आगाज, कृषि मंत्री बोले- नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगा एक्शन

October 26, 2026

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.