Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 08:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली
Headlines

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर हो गया। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इस आमने-सामने की फायरिंग में एक गुर्गा शाहिद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से घायल शाहिद के साथ उसके दूसरे साथी को भी धर दबोचा। गोली लगने से घायल अपराधी को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

पेट्रोल पंप पर गोलीबारी के बाद से निशाने पर थे शूटर

बीते दिनों कांके थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना के बाद इलाके के कारोबारियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल था। पुलिस ने जब पूरे मामले की गहराई से छानबीन की, तो सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर राहुल सिंह गिरोह के दो शूटरों के नाम सामने आए। इसके बाद से ही रांची पुलिस की विशेष टीम दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

विधानसभा क्षेत्र में घेराबंदी और जवाबी फायरिंग

मंगलवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि पेट्रोल पंप कांड में शामिल दोनों अपराधी विधानसभा थाना क्षेत्र में किसी नई वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर दी और बदमाशों का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दोनों को दबोचा

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन के अनुसार, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में शाहिद के पैर में गोली लगी और वह लड़खड़ा गया। जख्मी होने के बावजूद वह मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों को वहीं दबोच लिया। पुलिस अब पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और राहुल सिंह के अन्य ठिकानों के बारे में ठोस जानकारी हासिल की जा सके।

इसे भी पढ़ें : नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया
Next Article अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

Related Posts

अन्य खबरें

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.