Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 आज सेल के लिए होगा उपलब्ध
बिजनेस

5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 आज सेल के लिए होगा उपलब्ध

July 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। अगर आप Realme का सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह स्मार्टफोन आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सस्ते स्मार्टफोन में खूबसूरत डिजाइन ही नहीं बल्कि ड्यूल रियर कैमरा और 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह कई खास फीचर्स से लैस है।

Realme C11 भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत 7,499 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को रिच ग्रीन और रिच ग्रे कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। यह आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ई–कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं।

इस स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स SBI क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं RuPay डेबिट कार्ड से पहली प्रीपेड ट्रांजेक्शन करने पर यूजर्स को सीधे 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं। यह स्मार्टफोन नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध है।

Realme C11 कंपनी का कम कीमत वाला स्मार्टफोन है लेकिन कम कीमत में भी शानदार फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करता है। इसमें मौजूद स्टोरेज को यूजर्स 256GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में यूजर्स को ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है, जबकि 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP के फ्रंट कैमरे का लाभ उठाया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीजेपी कार्यालय निर्माण पर हर्ष
Next Article मछुआरे की खुल गई किस्मत, 16 लाख में बेची 800 किलो की एक मछली

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.