Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 09:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में अब नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए न तो दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे, न लाइनमैन की खुशामद करनी पड़ेगी और न ही एस्टिमेट के नाम पर जेब ढीली होगी। सरकार ने बिजली कनेक्शन की पूरी व्यवस्था को चुस्त और पारदर्शी बनाते हुए 150 किलोवाट तक जमीन-मकान की नाप-जोख यानी फिजिकल वेरिफिकेशन को जड़ से खत्म कर दिया है। अब सिर्फ मोबाइल उठाइए, ‘सुविधा’ ऐप पर लोड चुनिए, तय सरकारी फीस जमा कीजिए और आपके दरवाजे पर मीटर लग जाएगा।

अब क्या बदलेगा आपके लिए?

1. अलग-अलग खर्च का झंझट खत्म : पहले नया कनेक्शन लेते समय तार, पोल, मजदूरी और देखरेख का अलग-अलग एस्टिमेट तैयार किया जाता था। इसमें काफी समय खराब होता था और लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यह पूरी व्यवस्था बंद कर दी गई है।

2. मोबाइल पर दिखेगी फिक्स फीस : अब लोड के हिसाब से एकमुश्त फीस तय कर दी गई है। बिजली कंपनी के ‘सुविधा’ ऐप या पोर्टल पर जैसे ही आप लोड चुनेंगे, स्क्रीन पर साफ-साफ दिख जाएगा कि आपको कितना रुपया जमा करना है।

3. घर तक तार और मीटर कंपनी खुद लगाएगी : तय फीस ऑनलाइन जमा करते ही कंपनी की जिम्मेदारी होगी कि वह आपके घर या दुकान तक सर्विस तार खींचे और मीटर लगाने का काम पूरा करे।

किस लोड पर कितना खर्च आएगा?

सामान्य बिजली लाइन के दायरे में आने वाले इलाकों के लिए लोड के हिसाब से तय मानक शुल्क…

कनेक्शन का प्रकारलोड की सीमातय फीस
सिंगल फेज (घरेलू व अन्य)3 किलोवाट तक900 रुपए प्रति किलोवाट (3 kW के लिए कुल 2,700 रुपए)
सिंगल फेज (घरेलू व अन्य)3 kW से 7 kW तक3 kW के 2,700 रुपए + ऊपर के हर किलोवाट पर 1,000 रुपए अतिरिक्त
थ्री फेज5 kW से 19 kW तक5 kW के 4,500 रुपए + ऊपर के हर किलोवाट पर 1,500 रुपए अतिरिक्त
थ्री फेज20 kW से 44 kW तक20 kW के 21,000 रुपए + ऊपर के हर किलोवाट पर 2,000 रुपए अतिरिक्त
एचटी (HT कनेक्शन)45 kW से 150 kW तक7,000 रुपए प्रति किलोवाट

बिचौलियों का खेल खत्म, सीधे उपभोक्ता के हाथ में कंट्रोल

अब तक नए कनेक्शन के नाम पर सामान, मजदूरी और फाइल आगे बढ़ाने के जो मनमाने बिल बनते थे, उन पर पूरी तरह ताला लग गया है। तय लोड, तय फीस और तय समय सीमा लागू होने से गांव के किसान से लेकर शहर के दुकानदार तक को सीधी राहत मिलेगी। साफ है कि बिजली विभाग अब कागजों और फाइलों में उलझाने के बजाय सीधे आपके घर तक रोशनी पहुंचाने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.