अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lucknow : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इन विपक्षी दलों को बार-बार नकार रही है, इसके बावजूद वे भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर टिका हुआ है और इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विपक्ष की नीयत पर उठाए सवाल
गाजियाबाद में पदयात्रा से देंगे एकजुटता का संदेश
कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान
सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से जुटा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारा सीधा संकल्प है। भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जनादेश का पूरा आदर करना है, ताकि देश विकास और स्थिरता के रास्ते पर बिना रुके आगे बढ़ता रहे।
इसे भी पढ़ें : राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी



