अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bhagalpur : बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता स्वर्गीय डॉ. केएन सिंह के श्राद्धकर्म में शुक्रवार को सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। सीएम भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल स्थित तेलघी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री के पैतृक आवास पर जाकर स्वर्गीय डॉ. केएन सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनका ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर सरकार और संगठन से जुड़े कई बड़े चेहरे भी तेलघी गांव पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी स्वर्गीय डॉ. सिंह को नमन किया।
श्राद्धकर्म के दौरान राजनीतिक हस्तियों का लगातार तांता लगा रहा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक आलोक कुमार समेत इलाके के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मंत्री कुमार शैलेंद्र के परिजन उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार


