Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 11:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट
जॉब/एजुकेशन

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वैकेंसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 14,627 कर दी है। पहले इस भर्ती के लिए 11,127 पद अधिसूचित किए गए थे। संशोधित वैकेंसी के तहत अब 3,500 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इस तरह कुल रिक्तियों में करीब 31.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने संशोधित वैकेंसी का श्रेणीवार और आरआरबीवार विवरण जारी किया है। इसके बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्र और आरक्षण श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं।

किस कैटेगरी में कितने पद?

संशोधित वैकेंसी के अनुसार, कुल 14,627 पदों में सबसे अधिक 6,032 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,662, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,309 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,259 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,365 पद निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)6,032
अनुसूचित जाति (SC)2,309
अनुसूचित जनजाति (ST)1,259
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3,662
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1,365
कुल14,627

इसके अलावा पूर्व सैनिकों (ExSM) के लिए 1,461 पद दर्शाए गए हैं। यह क्षैतिज आरक्षण के तहत आने वाले पद हैं। इसलिए इन्हें कुल 14,627 रिक्तियों में अलग से नहीं जोड़ा जाएगा।

सिकंदराबाद में सबसे ज्यादा, रांची दूसरे स्थान पर

आरआरबीवार रिक्तियों के आंकड़ों में सिकंदराबाद सबसे आगे है। यहां असिस्टेंट लोको पायलट के 2,039 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद रांची में 1,856 और कोलकाता में 1,431 पद हैं। मुंबई में 1,374 और भुवनेश्वर में 1,251 रिक्तियां हैं।

सभी 21 आरआरबी के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है:

आरआरबीकुल पद
अहमदाबाद517
अजमेर718
प्रयागराज610
बेंगलुरु200
भोपाल483
भुवनेश्वर1,251
बिलासपुर722
चंडीगढ़187
चेन्नई186
गोरखपुर105
गुवाहाटी676
जम्मू-श्रीनगर400
कोलकाता1,431
मालदा713
मुंबई1,374
मुजफ्फरपुर342
पटना153
रांची1,856
सिकंदराबाद2,039
सिलीगुड़ी600
तिरुवनंतपुरम64
कुल14,627

इन रेलवे जोन में भी बढ़ीं रिक्तियां

जोनवार आंकड़ों के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे में सबसे ज्यादा 2,075 पद हैं। इसके बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1,878 और साउथ सेंट्रल रेलवे में 1,374 रिक्तियां हैं।

प्रमुख रेलवे जोन में पदों का विवरण:

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR): 2,075 पद

  • साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER): 1,878 पद

  • साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR): 1,374 पद

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR): 1,200 पद

  • वेस्टर्न रेलवे (WR): 714 पद

  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR): 722 पद

उम्मीदवार कहां देखें वैकेंसी की जानकारी?

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध CEN 01/2026 के संशोधित वैकेंसी विवरण को देख सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आरआरबी, रेलवे जोन और श्रेणी के अनुसार जारी आधिकारिक विवरण का मिलान जरूर करें।

इसे भी पढ़ें : हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
बिहार

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.