अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। IPL 2027 से पहले सामने आई इस खबर ने करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है। हालांकि, धोनी पीली जर्सी का साथ नहीं छोड़ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें आगामी सीजन के लिए टीम का मेंटर नियुक्त करने का फैसला किया है। अब माही मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए नहीं, बल्कि डगआउट में बैठकर युवा खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते नजर आएंगे।
गौतम गंभीर की राह पर चल पड़े हैं माही
धोनी का IPL में एक खिलाड़ी के रूप में सफर बेहद शानदार रहा है। अपनी शांत कप्तानी और तेज दिमाग के दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार ट्रॉफी जिताई और इस फ्रेंचाइजी को एक ब्रांड बना दिया। अब वह अपने पुराने साथी गौतम गंभीर के नक्शेकदम पर चलते दिख रहे हैं। गंभीर ने भी खेल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी और अपनी रणनीति से टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही चेन्नई की टीम को उम्मीद है कि धोनी के अनुभव से उनकी खोई हुई चमक फिर से वापस लौट आएगी।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
एन श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं
फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने इस बड़े बदलाव पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एमएस धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स का कोई वजूद नहीं है। श्रीनिवासन के मुताबिक, करीब दो दशकों के इस सफर में दोनों ने मिलकर कई उतार-चढ़ाव और बड़ी कामयाबी देखी है। उन्होंने अपने और धोनी के मजबूत रिश्ते का राज खोलते हुए बताया कि दोनों ने कभी एक-दूसरे की नीयत पर शक नहीं किया। इसी आपसी भरोसे की वजह से यह साथ इतना लंबा और कामयाब रहा है।
” .” https://t.co/LA97JA5s9W
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
2008 के ऑक्शन में धोनी को खरीदने का फैसला था सबसे सही
साल 2008 में हुए पहले IPL ऑक्शन को याद करते हुए श्रीनिवासन ने बताया कि उस समय उन्होंने धोनी को हर हाल में चेन्नई की टीम में शामिल करने पर जोर दिया था। आज वह इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला मानते हैं। उनका कहना है कि धोनी की अहमियत सिर्फ मैदान पर जीती गई ट्रॉफियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक बेहद सुलझे हुए और बेहतरीन इंसान भी हैं। खिलाड़ी के तौर पर भले ही उनकी भूमिका खत्म हो गई हो, लेकिन मेंटर के रूप में उनका मार्गदर्शन टीम के युवा सितारों का भविष्य संवारने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें : “एक रात आओ… तुम्हारे साइड हो जायेंगे”… SI और महिला का ऑडियो वायरल, फिर…






