अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस खबर को अत्यंत दुखद बताते हुए सीएम योगी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। डॉ. वर्मा उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी हैं और उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया है।
अपने शोक संदेश में डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मां का प्यार, त्याग, तपस्या और उनके दिए हुए संस्कार किसी भी इंसान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि एक मां का जीवन पूरे परिवार के लिए प्रेरणा, ममता और नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव होता है। मां का साथ और उनका आशीर्वाद जीवन की ऐसी अनमोल धरोहर है, जिसके जाने के बाद पैदा हुई कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।
शोकाकुल परिवार के लिए की ईश्वर से प्रार्थना
डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही, उन्होंने भगवान से यह भी कामना की है कि वे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : सीएम योगी के सिर से उठा मां का साया, कल हरिद्वार में अंतिम विदाई




