Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार
रांची

किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार

August 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राज्य सरकार जल्द ही किसानों के कर्ज माफी पर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैंकों के कर्ज को लेकर किसानों को नोटिस भेजे जाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी। सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम हो रहा है और जल्द ही निर्णय होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कई जिलों से यह जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बदहाल स्थिति में हैं। राज्य सरकार ने नई खेल नीति तैयार कर ली है। सरकार इन खिलाडिय़ों के लिए बेहतरीन कार्ययोजना लेकर आ रही है। इसे राज्य में धरातल पर उतारा जाएगा। सरकार यह व्यवस्था करेगी कि खिलाडिय़ों को सम्मानजनक स्थान मिले। सरकार उनके हौसले को उड़ान देगी।

प्रधानमंत्री को कराना चाहते हैं हालात से अवगत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराना चाहते हैं। मंगलवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वार्ता में झारखंड को शामिल नहीं किए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अवसर मिलेगा तो वे प्रधानमंत्री को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ संघर्ष जारी है।

कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक एहतियात की अनदेखी करने वालों को दंड के प्रावधान के तहत लाए गए झारखंड संक्रामक रोग अध्यादेश की मंजूरी पर उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी प्रक्रिया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि अध्यादेश फिलहाल मंजूरी के लिए राजभवन के पास है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईपीएल में मौका नहीं मिलने से निराश क्रिकेटर ने किया सुसाइड
Next Article मात्र 141 रुपये में घर ले जाएं जियोफोन 2

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.