WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ में एक बार फिर से इंदौर ने बाजी मार ली है। साफ शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा है। दस लाख से अधिक आबादी वाले सबसे साफ शहरों की लिस्ट
दस लाख से कम आबादी वाले सबसे साफ शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर अंबिकापुर, दूसरे नंबर पर मैसूर और तीसरे नंबर पर नई दिल्ली रहा है।
100 से ज्यादा शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों में पहले नंबर पर छत्तीसगढ़, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश रहा है।
100 से कम शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्यों में पहले नंबर पर झारखंड, दूसरे नंबर पर हरियाणा और तीसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा है।

