Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » LIC : सिर्फ एकबार प्रीमियम देकर जीवन भर पाएं पेंशन
बिजनेस

LIC : सिर्फ एकबार प्रीमियम देकर जीवन भर पाएं पेंशन

August 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद के लोगों को अक्सर उनके खर्चों की चिंता सताए रहती है। भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन शांति पॉलिसी (LIC Jeevan Shanti Plan) लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए है। इस पॉलिसी में निवेश कर व्यक्ति जीवन भर मासिक पेंशन की व्यवस्था कर सकता है। इससे व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्च आसानी से पूरे कर सकता है। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है।

जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। इमीडिएट एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है। वहीं, डेफ्फर्ड एन्युटी के विकल्प में पॉलिसी लेने के 5,10,15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा दी जाती है। ग्राहक जीवन शांति पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। इस प्लान को ग्राहक एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर लॉग-इन कर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

जीवन शांति पॉलिसी में न्यूनतम 30 साल से लेकर अधिकतम 85 साल की आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। पॉलिसी में 1.5 लाख रुपये से निवेश किया जा सकता है। साथ ही अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

जीवन शांति पॉलिसी के ये हैं फायदे

  1. इस प्लान में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और निवेशक की जीवन भर आय होती है।
  2. इस प्लान में ग्राहक को अपनी जरूरत और परिस्थिति के हिसाब से नौ तरह के विभिन्न एन्युटी विकल्प चुनने का मौका मिलता है।
  3. ग्राहक तत्काल पेंशन शुरू करने के लिए इमीडिएट एन्युटी या फिर बाद में शुरू करने के लिए डेफ्फर्ड एन्युटी का विकल्प चुन सकते हैं।
  4. एन्युटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से ही गारंटीड होती हैं।
  5. इस पॉलिसी को स्वयं के जीवन के लिए या अभिभावक, बच्चे, पौते, पति/पत्नी अथवा भाई/बहन के साथ ज्वाइंट लाइफ के लिए भी लिया जा सकता है।
  6. इस पॉलिसी में लॉन की सुविधा भी उपलब्ध है। पॉलिसी में एक साल पूरा हो जाने के बाद लोन की सुविधा उपलब्ध हो जाती है।
  7. यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी के “नियम और शर्तों” से संतुष्ट नहीं है, तो पॉलिसी को 15 दिनों के भीतर निगम को वापस किया जा सकता है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकामयाब होने के लिए चाणक्य की इन बातों का जरूर करें अमल
Next Article गिरिडीह में राजद नेता की हत्या, भाजपा नेता को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

Related Posts

बिजनेस

अक्षय तृतीया पर रिलायंस ज्वेल्स का धमाकेदार ऑफर, 99% तक छूट… जानें

April 14, 2026
बिजनेस

ग्लोबल अनुभव और डिजिटल ताकत का अनोखा संगम… जानें क्या

March 26, 2026
बिजनेस

शेयर बाजार में भारी तबाही, सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी भी धराशायी

March 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.