WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कमल नयन।
गिरीडीह। भाजपा सांसद साक्षी महाराज को क्वारेंटाइन मुक्त कर दिया गया है। शनिवार को गिरीडीह जिला प्रशासन ने साक्षी महाराज को जबरन गाइडलाइंस का उल्लंघन बताकर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन कर दिया था।
इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आंदोलित थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन भी दिया था । भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के द्वारा दिये गए इस आवेदन को सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने खारिज कर दिया। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने रविवार को 12 बजे शहर के झंडा मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन एसडीएम ने अनुमति नहीं दी।

