Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धोनी के टीम को एक और झटका, रैना के बाद हरभजन IPL 2020 से बाहर
स्पोर्ट्स

धोनी के टीम को एक और झटका, रैना के बाद हरभजन IPL 2020 से बाहर

September 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सुरेश रैना के IPL से नाम वापस लेने के बाद अब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी इस साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उन्होंने अपने फैसले के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम प्रबंधन को बता दिया है. हरभजन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरभजन सिंह ने निजी कारणों की वजह से IPL 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है. 40 साल के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल करियर में कुल 160 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 26.44 के एवरेज से 150 विकेट निकाले. उनका इकोनॉमी रेट 7.05 रहा.

चेन्नई सुपर किंग्स के पास हरभजन के अलवा तीन अन्य प्रमुख स्पिनर हैं. इनमें लेग स्पिनर इमरान ताहिर, बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर और लेग स्पिनर पीयूष चावला शामिल हैं. यह 40 साल का गेंदबाज पिछले दो सत्र से सीएसके का हिस्सा रहा है. वह अभी अपने परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में है.

हरभजन सिंह से पहले सुरेश रैना भी निजी कारणों की वजह से IPL से हट गए थे, इसके बाद फ्रेंचाइजी और सुरेश रैना के संबंधों में तनाव नजर आया. हरभजन ने शुक्रवार को पीटीआई से बताया, ‘मैंने सीएसके प्रबंधन को इस साल आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है. मैंने इस मुश्किल समय में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा.’

हरभजन सिंह ने पिछले साल IPL में 16 विकेट लिए थे. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर हैं. आईपीएल में लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 170 विकेट, अमित मिश्रा ने 157 विकेट और भज्जी ने 150 विकेट लिए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकाशी के ये वकील संस्कृत में देते हैं अदालत में दलील, जज रखते हैं अनुवादक
Next Article पति के शव के साथ तीन दिनों तक बेसुध पड़ी रही महिला, दो बेटे रहते हैं अलग

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.