Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी : कंगना रनोट
Headlines

बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी : कंगना रनोट

September 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शुक्रवार को शिवसेना के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने सुबह 3 ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधीजी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?’

कंगना ने कहा कि बाल ठाकरे को डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी। एक्ट्रेस का चार दिन में शिवसेना पर तीसरा बड़ा बयान है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शिवसेना सोनिया सेना बन गई है। फिर 9 सितंबर को बोलीं, ‘उद्धव ठाकरे! आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना।’

उन्होंने कहा, ‘आप (सोनिया गांधी) पश्चिम में पले बढ़े हैं। भारत में रहते हैं। आप महिलाओं के संघर्ष को जानते हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है। ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को तय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले में दखल देंगी।’

9 सितंबर को बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के अवैध निर्माण को गिरा दिया था। उनका यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। इसे 48 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया था।

कंगना ने कहा- बाला साहब को डर था कि शिवसेना, कांग्रेस बन जाएगी
एक टीवी इंटरव्यू को ट्वीट कर कंगना रनोट ने शुक्रवार को कहा, ‘महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गुटबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। मैं जानना चाहता हूं कि आज उनकी पार्टी की स्थिति को देखते हुए उनकी सजग भावना क्या है?’

महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, कंगना ने मुंबई का अपमान किया
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटील ने कंगना के बयानों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करके मुंबई का अपमान किया है। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें जयंत पाटिल ने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधा।

कंगना ने कहा- मेरे पास ऑफिस को फिर से बनाने के पैसे नहीं, मैं इसी खंडहर से काम करूंगी
कंगना की मानें तो उनके पास अपने ऑफिस को दोबारा बनवाने के पैसे नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने 15 जनवरी को अपने ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके फौरन बाद कोरोना महामारी आ गई। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया है। मेरे पास इसे फिर से बनवाने के पैसे नहीं हैं।मैं इसी खंडहर से काम करूंगी।’

कंगना के ड्रग्स मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू
महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग्स मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। गृहविभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को एक लेटर भेजा गया है। इसमें मुंबई पुलिस को अब तय करना है कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी या नारकोटिक्स ब्यूरो को दी जाएगी। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने जांच की मांग की थी। इसके जवाब में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच कराने का भरोसा दिलाया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपैसा गलत अकाउंट में चला गया तो ऐसे मिलेगा वापस
Next Article फडणनवीस का हमला- दाउद का घर छोड़ दिया, कंगना का घर तोड़ दिया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.