Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उदघाटन से पहले ही टूट गया पुल
बिहार

उदघाटन से पहले ही टूट गया पुल

September 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

चुनाव से पहले जब पूरे बिहार में उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, ऐसे में किशनगंज जिले में फिर एक निर्माणाधीन पुल टूट गया है. माना जा रहा था कि जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था. किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत के गोआबाड़ी गांव में कन्कई नदी की बरसाती धार में बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक पाया धंस गया. इसके बाद देखते ही देखते पूरा का पूरा पुल टूट गया. यह पुल बनकर पूरी तरह से तैयार था. सिर्फ एप्रोच रोड बनना बाकी था. माना जा रहा था कि चुनाव से पहले इसका उद्घाटन होता.

इस पुल को बनाने में करीब 1.42 करोड़ रुपये की लागत आई थी. यह 26 मीटर स्पैन का पुल था. पुल टूटने की घटना 16 सितंबर यानी मंगलवार रात की है. बताया जा रहा है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से नदी की धार बदल गई. धार उस इलाके से निकली जहां पर निर्माणाधीन पुल था.

पुल के पास 20 मीटर का डायवर्जन बनाना था लेकिन यह नहीं बनाया गया. इसकी वजह से नदी की धार घूम गई और पुल टूट गया. डायवर्जन बना होता तो नदी की धार नहीं बदलती और पुल नहीं गिरता. लेकिन टूटने के बाद मलबा पानी में बह गया.

गोआबाड़ी पुल जिस इलाके में बनाया जा रहा है, वह इलाका इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है. इलाका कई दिनों से पानी में डूबा हुआ है. कई दिनों से जारी बारिश के चलते पथरघट्टी के पास कनकई नदी का बहाव तेज हो गया और इस बहाव में पुल भी बह गया. पुल के बह जाने के बाद यह पूरा इलाका किसी टापू समान दिखाई दे रहा है.

बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होते ही पुल का उद्घाटन होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुल बह गया. जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बनाने में लापरवाही बरती गई है, जिससे ये घटना घटी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक बाहुबली नेता जिसने चुनाव हारने पर विरोधी को बम से उड़ा दिया
Next Article रघुवर दास को अपने कार्यकाल में सहायक पुलिसकर्मियों को स्थायी कर देना चाहिए था : कांग्रेस

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026
Headlines

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026
Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.