Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैरिकेडिंग तोड़ने पर सहायक पुलिसकर्मी पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, 24 घायल
रांची

बैरिकेडिंग तोड़ने पर सहायक पुलिसकर्मी पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, 24 घायल

September 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी पर शुक्रवार को पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया गया। बताया जाता है कि आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी राजभवन और मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी मैदान के बाहर की जा रही बैरिकेडिंग से नाराज होकर पुलिसकर्मियों से भीड़ गए। इसी क्रम में सहायक पुलिस कर्मियों ने कई बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया । स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। सहायक पुलिस कर्मियों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसमें दोनों और से पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दोनों ओर से लगभग 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और सहायक पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उन्हें बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माने।
मौके पर एसएसपी ने कहा कि आप सहायक पुलिसकर्मी है शांतिपूर्वक आंदोलन करें। लेकिन हंगामा ना करें। घायल सहायक पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए एंबुलेंस, पुलिस वाहन से रिम्स भेजा गया हैं। घायलों में सिटी एसपी सौरभ, सिटी डीएसपी अमित सिंह, कोतवाली डीएसपी अजीत विमल, सार्जेंट मेजर शशि, रेप के जवान सहित सहायक पुलिस पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इधर, सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह शांतिपूर्वक एक सप्ताह से मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वर्दी की गरिमा को जानते हमें आश्वासन देकर छोड़ दिया जा रहा था। हमारी बातों को नहीं सुना जा रहा है। इसलिए हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से सीएम आवास और राजभवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हम लोगों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए । हम लोग खुले आसमान के नीचे तेज बारिश में एक सप्ताह से आंदोलन पर हैं लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि मंडल हमारे पास नहीं पहुंचा हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिस कर्मी डटे हुए हैं। स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर से सहायक पुलिस कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। 2017 में राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में 25 00 सहायक पुलिस कर्मियों की 10000 मानदेय पर नियुक्ति की गई थी। सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि नियुक्ति के समय में बताया गया था कि 3 साल बाद उनकी सेवा स्थाई हो जाएगी। लेकिन 3 वर्ष पूरा होने के बाद भी किसी का स्थायीकरण नहीं हुआ है।
मोरहाबादी मैदान में आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास मिल चुके हैं। बाबूलाल मरांडी ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए मामले को विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया था। रघुवर दास ने भी उनकी मांगों को जायज बताया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाईकोर्ट ने वीसी के जरिये रिम्स के प्रभारी निदेशक और स्वास्थ्य सचिव को पेश होने का दिया आदेश
Next Article आईपीएल के सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए एसपी ने साइबर सेल को सौंपी जिम्मेदारी

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.