Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SBI ने करोड़ों ग्राहकों को भेजा अलर्ट, ध्यान नहीं देने पर हो सकता है नुकसान
बिजनेस

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को भेजा अलर्ट, ध्यान नहीं देने पर हो सकता है नुकसान

September 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली. देश में बैंकिंग फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. फ्रॉडस्टर्स नये तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक लगातार लोगों को आगाह करता रहा है. इसी क्रम में SBI ने गुरुवार को भी ठगों की एक नई तरीकब के बारे में अवगत कराया है. साथ ही, SBI ने बताया है कि ऐसे ठगी का शिकार होने पर आपको क्या करना चाहिए और अपनी मेहनत की कमाई पर इन ठगों द्वारा हाथ साफ करने से कैसे बचा जाए.

इन ई-मेल से SBI का संबंध नहीं है. ऐसे में ऐसे ई-मेल को खोलने से बचने चाहिए. SBI ने बताया है कि वो अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मेल नहीं भेजता है.

बैंकिंग सर्विस के लिए आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें
SBI ने कहा है कि अगर आपको भी SBI के नाम पर ऐसा कोई मेल भेजता है तो इस तुरंत रिपोर्ट करें. SBI ने ट्वीट में एक लिंक भी दिया है. यह लिंक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) का है. फ्रॉडस्टर्स का ऐसे कोई ई-मेल प्राप्त करने पर आप इस पोर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके बाद नेशनल साइबर सेल जरूरी कार्रवाई करेगा. इस​ ट्वीट में SBI ने अपने इंटरनेट बैंकिंग का भी लिंक दिया है. SBI ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इसी पोर्टल के जरिए ही SBI बैंकिंग सर्विस का लाभ ले सकते हैं. SBI ने बताया है कि आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किसी भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लें. ऐसा नहीं करने पर आप बैंकिंग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं.

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाने वाला पोर्टल है, जहां आप साइबर संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस पोर्टल पर महिलाओं और बच्चों पर होने वाले किसी साइबर क्राइम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया जा सकता है.

इस सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए दो विकल्प होते हैं. पहले विकल्प के तहत बच्चे या महिलाएं किसी भी साइबर क्राइम के खिलाफ​ शिकायत दर्ज करा सकते हैं. दूसरे विकल्प में अन्य सभी तरह के ​साइबर क्राइम ​को रिपोर्ट किया जा सकता है. बैंकिंग फ्रॉड के मामले में आपको दूसरा विकल्प चुनना होगा.

साइबर क्राइम पोर्टल पर कैसे दर्ज कराएं​ शिकायत
इस दूसरे विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने राज्य का नाम, लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर और OTP डालना होगा. अगर आप नये यूजर हैं तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. नये यूजर के तौर पर भी रजिस्टर कराने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा. जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी भरने के बाद सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. यह काम महज कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का एक मुख्यमंत्री जिसकी ईमानदारी की कसमें राजनीति में आज भी खाई जाती है
Next Article लोजपा का एनडीए से अलग होना लगभग तय, सिर्फ ऐलान होना बाकी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.