Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 03:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद RJD में शामिल
बिहार

बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद RJD में शामिल

September 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बिहार चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. जेल में बंद बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ज्वॉइन कर लिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह ही लवली आनंद पहुंची. लवली आनंद ने पिछले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए प्रचार किया था.

लवली आनंद को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान लवली आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना और धोखा देने का आरोप लगाया. लवली आनंद ने कहा कि वे आरजेडी के साथ खड़ी हैं, तेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसे निभाने के लिए वे तैयार हैं.

इस मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लवली आनंद पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी. वहीं, लवली आनंद ने कहा कि आज से मैं पूरे तन-मन-धन से आरजेडी की हो गयी हूं. नीतीश सरकान ने धोखा दिया है. आनंद मोहन को जेल भेज कर वे सरकार चला रहे हैं. ये धोखेबाज सरकार है. हम मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे.

कौन हैं लवली आनंद
लवली आनंद ने सियासी सफर की शुरुआत अपने पति आनंद मोहन सिंह की बिहार पीपुल्स पार्टी से की थी. 1994 में वैशाली संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पत्नी किशोरी सिन्हा को हराया था. 2014 के आम चुनाव से पहले वह कांग्रेस में थीं, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ीं, जिसमें उनकी हार हो गईं.

साल 2015 में वह जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) से भी जुड़ी थीं. जनवरी 2019 में लवली आनंद फिर से कांग्रेस से जुड़ीं. हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार के समर्थन में प्रचार किया. आज यानि 28 सितम्बर 2020 को लवली आनंद आरजेडी में शामिल हो गईं.

जेल में बंद हैं आनंद मोहन
लवली आनंद के पति आनंद मोहन सिंह, गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. आनंद मोहन ने अपने सियासी सफर की शुरुआत जनता दल से की थी. वह 1990 में विधायक बने थे. इसके बाद दो बार लोकसभा का चुनाव जीते.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो निकले कोरोना पॉजिटिव, रिम्स ले जाया गया
Next Article पत्नी को पीटने वाले स्पेशल डीजी हुए सस्पेंड

Related Posts

Headlines

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026
Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026
Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.