Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में कमजोर पड़ी कोरोना की रफ्तार, आंकड़े दे रहे हैं संकेत
हेल्थकेयर

भारत में कमजोर पड़ी कोरोना की रफ्तार, आंकड़े दे रहे हैं संकेत

October 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत में कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से लगातार आठवें दिन 1,000 से कम मरीजों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के ऐक्टिव केसों की संख्या लगातार तीन दिनों से नौ लाख के आंकड़े से कम बनी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है।

भारत में कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। मंत्रालय ने कहा कि जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के अधिकतम मरीज हैं (कुल ऐक्टिव केस के 61 प्रतिशत), वहां आधे से अधिक मरीज (54.3 प्रतशित) स्वस्थ हुए हैं।

ठीक होने की दर में बड़ा उछाल

मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 60,77,976 हो गई। इस तरह संक्रमण मुक्त होने की दर 86.17 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70,53,806 हो गई है।

अब 12.30 प्रतिशत केस ही ऐक्टिव

मंत्रालय ने कहा कि पिछले लगातार आठ दिनों से 1,000 से कम मरीजों की मौत हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी कुल मामलों के 12.30 प्रतिशत ऐक्टिव केस हैं। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल में (11,000 से अधिक) सामने आये हैं। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त, एक गिरफ्तार
Next Article इस विधायक की 23 पत्नियों को लेकर हुई थी विधानसभा में चर्चा

Related Posts

हेल्थकेयर

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026
हेल्थकेयर

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.