Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिर में दिखने लगी है खाली जगह तो ऐसे उगाएं बाल
हेल्थकेयर

सिर में दिखने लगी है खाली जगह तो ऐसे उगाएं बाल

October 21, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बाल झड़ने और गंजापन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं के साथ ही पुरुष भी इस समस्या से प्रभावित हैं। टूटते बालों को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मार्केट में ऐसे कई हेयर केयर प्रोडक्ट हैं, जो टूटते बालों और गंजेपन की समस्या को दूर करने का दावा करते हैं।

लेकिन हेयर केयर उत्पादों में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल होता है। जिससे बाल डैमेज हो जाते हैं और तेजी से टूटने लगते हैं। इसलिए बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपायों को हमेशा बेहतर माना जाता है। हम बात कर रहे हैं हेयर मास्क की। दरअसल, हेयर मास्क टूटते बालों को रोकते हैं, गंजेपन की समस्या को कम करते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। इसलिए इन हेयर मास्क को जरूर ट्राय करें।

​दही का हेयर मास्क

यह हेयर मास्क बालों को डैमेज होने से बचाता है और उन्हें गहराई से पोषण प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही यह बालों को कंडीशनिंग करता है और बालों के रंग को बढ़ाता है। एक चम्मच सेब के सिरके में एक कप दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

​अंडे का हेयर मास्क

अंडे में विटामिन बी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है। अंडे का हेयर मास्क हर तरह के बालों के लिए फायदेमंद है। एक कप दूध, दो चम्मच ऑलिव ऑयल, दो चम्मच नींबू के रस को अंडे में फेटें। इसे मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

​करी पत्ता और नारियल तेल हेयर मास्क

नारियल के तेल में फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। जबकि करी पत्ता बालो को समय से पहले सफेद होने से बचाता है। दो चम्मच नारियल तेल में 10 करी पत्ता डालकर गर्म करें। इस मिश्रण को छानकर ठंडा कर लें और हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी या ऑर्गेनिक शैंपू से धो लें।

​ग्रीन टी हेयर मास्क

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और ईजीसीजी (एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट) से समृद्ध होती है जो बालों को बढ़ाने में मदद करती है। अंडे की जर्दी में दो चम्मच ग्रीन टी पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को ब्रश से अपने बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद शैंपू कर लें। टूटते बालों और गंजेपन की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

​केले का हेयर मास्क

केले में भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, पोटैशियम और नैचुरल ऑयल पाया जाता है। टूटते बालों को रोकने के लिए यह एक बेहतर घरेलू उपाय है। दो पके हुए केले को मसलें और इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प में लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबम विस्फोट से दहला कराची, 5 की मौत, 20 घायल
Next Article SBI का तोहफा, अब घर खरीदना हुआ और आसान

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026
Headlines

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026
Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुख्यात राहुल दुबे गैंग को रामगढ़ पुलिस की दोहरी चोट… जानें क्या 

October 29, 2026

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.