Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आत्मनिर्भर बिहार’ के लिए भाजपा ने किए ये वादे, कोरोना का टिका फ्री और 19 लाख नौकरी
बिहार

आत्मनिर्भर बिहार’ के लिए भाजपा ने किए ये वादे, कोरोना का टिका फ्री और 19 लाख नौकरी

October 22, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बिहार के लिए बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट सत्ता में आने पर फ्री कोरोना वैक्सीन का दावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया जारी
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पटना में ये संकल्प पत्र जारी किया गया. इस दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा किया है. बीजेपी की ओर से नए नारे भी दिए हैं, जिसमें ‘भाजपा है तो भरोसा है’ और ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ भी शामिल है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. निर्मला सीतारमण बोलीं कि जबतक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तबतक मास्क ही वैक्सीन है. लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा.

बिहार के संकल्प पत्र …
1. हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना.
2. मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना.
3. एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना.
4. नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार.
5. एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा.
6. एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना.
7. धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर.
8. 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा.
9. 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा.
10. 2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना.
11. किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने सभी वादे पूरे करके दिखाए हैं, ऐसे में हम जो संकल्प ले रहे हैं बिहार की जनता जानती है हम ही पूरा कर सकते हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहले की सरकार के लिए यहां रोजगार देना महत्व ही नहीं था, हमारी सरकार आने के बाद बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाए गए और साथ ही कृषि के क्षेत्र में विकास दर को काफी अधिक बढ़ाया गया.

बिहार के विकास की रफ्तार को और तेज गति से आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प उठा चुके हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

आपको बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू साथ चुनाव लड़ रही हैं. जेडीयू की ओर से पहले ही सात निश्चय की बात कही गई है और एनडीए ने एक साझा विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनडीए की सरकार आने पर नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्रीज में रखे नूडल सूप पीने से 9 लोगों की मौत
Next Article हड्डियों को कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत छोड़ दें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
बिहार

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.