Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हड्डियों को कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत छोड़ दें
हेल्थकेयर

हड्डियों को कमजोर कर देती हैं ये चीजें, तुरंत छोड़ दें

October 22, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अच्छी सेहत के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सही डाइट और न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है. बदलती लाइफस्टाइल का भी हमारे सेहत और हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है. हड्डियों की मजबूती के लिए जहां सही खान-पान जरूरी हैं वहीं कुछ चीजों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है. आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें.

टीवी के आगे देर तक बैठना– लंबे समय तक टीवी के आगे बैठे रहने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. जब आप लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं तो आपके शरीर में ज्यादा मूवमेंट नहीं होता है, जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है. एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. जब हमारे पैरों पर हमारे शरीर का वजन पड़ता है तो इससे हड्डियां और मांसपेशियां ग्रेविटी के विपरीत काम करती हैं, जो हमारे शरीर के अस्थिपंजर के लिए फायदेमंद होता है.

Advertisement Advertisement

साइकिल चलाना– वैसे तो साइकिल चलाने से दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं लेकिन इससे हड्डियों को कोई फायदा नहीं होता है. दरअसल, साइकिल चलाने से हड्डियों की डेंसिटी पर फर्क नहीं पड़ता है. अगर आप साइकिल चलाने के शौकीन हैं तो आपको साइकिल चलाने के साथ-साथ भाग-दौड़, डांसिंग, स्विमिंग जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा नमक– अधिकतर लोग जानते हैं कि ज्यादा नमक खाने से सेहत को नुकसान पहुंचाता है. ब्रेड, चीज, चिप्स में सबसे ज्यादा नमक पाया जाता है, जो हड्डियों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है. हालांकि, आपको पूरी तरह से नमक से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो दिनभर में लगभग 2,300 मिलीग्राम नमक का ही सेवन करें.

वीट ब्रान– वीट ब्रान सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन जब आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो शरीर कम मात्रा में दूध का कैल्शियम एब्जॉर्ब करता है. अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट लेते हैं तो कम से कम इसे लेने के 2 घंटे बाद ही वीट ब्रान लेना चाहिए.

सोडा ड्रिंक– जरूरत से ज्यादा सोडा वाली ड्रिंक्स हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. कुछ स्टडी में सामने आ चुका है कि हड्डियों को कैफीन और सोडा ड्रिंक में मौजूद फास्फोरस से नुकसान पहुंचता है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हड्डियों को तब नुकसान पहुंचता है जब लोग दूध की जगह सोडा ड्रिंक का सेवन करते हैं. जरूरत से ज्यादा कॉफी या चाय पीने से भी हड्डियों का कैल्शियम कम होता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.

दवाइयां– कुछ दवाइयों को लंबे समय तक लेने से हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है. कुछ Anti-seizure, Glucocorticoids जैसे Prednisone और Cortisone हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.

अल्कोहल– अल्कोहल का ज्यादा सेवन हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है. अगर अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो अल्कोहल का कम से कम सेवन करें. महिलाओं को दिनभर में एक गिलास और पुरुषों को दो गिलास से ज्यादा अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए.

धूम्रपान– धूम्रपान करने से सांस के जरिए शरीर में धुंआ जाने लगता है. स्मोकिंग करने वालों के शरीर में हड्डियों के स्वस्थ टिश्यूज आसानी से नहीं बनते हैं. ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की संभावना ज्यादा होती है. साथ ही इन लोगों में लगी हड्डियों की चोट को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है.

ज्यादा कम वजन– जिन लोगों का वजन नॉर्मल से कम होता है, उनमें हड्डियों का फ्रैक्चर होने की संभावना ज्यादा होती है. जिन लोगों की हड्डियां ज्यादा पतली होती हैं उनको वेट-बियरिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर अपको हड्डियों के ज्यादा पतले होने की वजह समझ न आए तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

गिरना– जब हम बचपन में गिरते हैं तो जल्दी से उठकर खड़े हो जाते हैं. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ गिरना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर जब आपकी हड्डियां कमजोर हो चुकी हों. ज्यादा उम्र के लोगों में फ्रैक्चर को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है. इसलिए जिन लोगों की उम्र ज्यादा हो गई है, उन लोगों को बड़ी सावधानी से चलने की सलाह दी जाती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआत्मनिर्भर बिहार’ के लिए भाजपा ने किए ये वादे, कोरोना का टिका फ्री और 19 लाख नौकरी
Next Article बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी हुए कोरोना संक्रमित, पटना एम्स में भर्ती

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.