Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 04:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना कोचिंग IAS बना बिहार का 22 साल का यह लड़का
बिहार

बिना कोचिंग IAS बना बिहार का 22 साल का यह लड़का

November 22, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार के मधुबनी जिले के किसान परिवार में जन्मे मुकुंद कुमार झा की यूपीएससी जर्नी बहुत कुछ सिखाती है. सीमित संसाधनों में बिना कोचिंग एक साल की तैयारी में पहले अटेंप्ट में आईएएस बनने वाले मुकुंद कुमार की स्ट्रेटजी और अब तक का सफर जानिए.

मुकुंद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो चौथी-पांचवी कक्षा में पढ़ते थे, तभी उन्होंने आईएएस-आईपीएस शब्द कहीं पढ़े थे. तब वो अपने पिता से पूछते थे कि इनका क्या मतलब होता है. उनके पिता ने उन्हें इसका मतलब बताया फिर जब वो बड़े हुए तो यही बनने का सपना देखना शुरू क‍र दिया. और आगे चलकर इसी को अपना करियर गोल बना लिया.

अपने परिवार के बारे में वो बताते हैं कि मेरे पिता एक किसान हैं और मां पहले प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं, जो कि छोड़कर बच्चों को पढ़ाने लगीं. उन्होंने मेरी बहन और फिर मुझे भी घर पर पढ़ाया. वो बताते हैं कि उन्हें इस पूरी जर्नी में बहुत सारी कठिनाइयों को झेलना पड़ा, इसीलिए कोचिंग ज्वाइन नहीं की. वो कहते हैं कि मुझे पता था पापा से ढाई-तीन लाख रुपये मांगूंगा तो दे देंगे लेकिन मुश्क‍िल होगा. अपने शुरुआती दिनों के बारे में वो बताते हैं कि उन्होंने बिहार में ही आवासीय सरस्वती विद्या मंदिर से पांचवीं तक पढ़ाई की. इसके बाद सैनिक स्कूल गोलपाड़ा से 12वीं तक पढ़ाई की. फिर डीयू से ग्रेजुएशन किया.

वो बताते हैं कि ग्रेजुएशन के बाद मेरी एज कंपलीट नहीं थी, इसलिए 2018 में पूरा मुझे एक साल प्र‍िपरेशन का मिला. फिर पहली बार 2019 में प्रीलिम्स दिया. उन्होंने ये पूरी तैयारी बिना कोचिंग के की. वो कहते हैं कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि पहले अटेंप्ट में निकाला. हां मुझे एक दो बार लगा कि अब छोड़ देते हैं कोई इसकी तुलना में आसान परीक्षा देता हूं, फिर यूपीएससी ट्राई करूंगा. लेकिन फिर लक्ष्य याद आता था. उसके कारण शक्त‍ि मिलती थी.

मुकुंद ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो तैयारी के लिए टाइम टेबल को स्ट्र‍िक्ट होकर फॉलो करते थे. इसके लिए पहले मैं जिस तरह सोशल मीडिया पर एक्ट‍िव रहता था, फिर मैंने फेसबुक, ट्व‍िटर डीएक्ट‍िवेट किया, दोस्तों, फेमिली फंक्शन, शादी समारोह सब छोड़ दिया. प्रॉपर स्ट्रेटजी और बुक लिस्ट बनाई. फिर रोज 12 से 14 घंटे पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा निकाली. 22 साल की उम्र में आईएएस बने बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले मुकुंद ने बताया कि यूपीएससी में ये नहीं पूछा जाता कि आपके शर्ट में कितने बटन हैं या कितनी सीढ़ियां आप चढ़कर आए. बल्क‍ि यूपीएससी में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिससे ये पता चल सके कि आप अपनी कंट्री को कितना जानते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपति, प्रेमी फिर बेटे के मौत के बाद ऐसे जिंदगी काट रही हैं अनुराधा पौडवाल
Next Article औवैसी की पार्टी के विधायक ने ‘हिन्दुस्तान’ के नाम से शपथ लेने से किया इंकार

Related Posts

झारखंड

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026
Headlines

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026
Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.