Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 08:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति, प्रेमी फिर बेटे के मौत के बाद ऐसे जिंदगी काट रही हैं अनुराधा पौडवाल
Headlines

पति, प्रेमी फिर बेटे के मौत के बाद ऐसे जिंदगी काट रही हैं अनुराधा पौडवाल

November 22, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। अनुराधा बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भक्ति भजनों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत ऊंचाइयां हासिल की है। यहां तक कि एक समय पर तो उन्हें अगली लता मंगेशकर भी कहा जाता था। लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी में उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। इसका प्रभाव उनके सिंगिंग करियर पर भी पड़ा। अनुराधा ने पिछले कई सालों से बॉलीवुड में कोई भी गाना नहीं गाया हैं। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के ही कुछ पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

27 अक्टूबर 1954 को मुंबई में जन्मी अनुराधा का रुझान बचपन से ही सिंगिंग की तरफ था। उन्होंने 1973 में फिल्म अभिमान में एक श्लोक गाकर अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अनुराधा को फिल्म ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ के लिए तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। उन्हें अगली लता मंगेशकर कहा जाने लगा था। अनुराधा ने न सिर्फ बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिग की, बल्कि भजन गायिकी में भी उन्होंने नाम कमाया। अनुराधा ने बॉलीवुड गानों और भजनों के अलावा पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया और नेपाली भाषा में भी गाने गाए हैं।

अनुराधा की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और खुद भी एक म्यूजिक कंपोजर थे। दोनों के दो बच्चे है। 1991 में एक हादसे में उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अनुराधा पर आ गई थी। कहा जाता है कि अरुण पौडवाल की असमय मौत हो जाने के बाद अनुराधा पूरी तरह से टूट गई थी। अकेली अनुराधा को गुलशन का सहारा मिला था। अनुराधा ने टी सीरीज के लिए बहुत से गाने गाए। इसी बीच उनके और गुलशन कुमार के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में आ गए। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर कभी बात नहीं की।

अनुराधा जब अपने कॅरियर के पीक पर थीं तो उन्होंने मीडिया के सामने ये बात कह दी थी कि वो अब सिर्फ गुलशन कुमार की कंपनी टी-सीरिज के लिए ही गाएंगी। इसके बाद उन्होंने किसी और के लिए कभी गाना नही गाया था। हालांकि इससे उनके करियर को बहुत नुकसान हुआ। उनके इस फैसले का फायदा अल्का याग्निक जैसी दूसरी गायिकाओं ने उठाया। वही गुलशन कुमार की मौत के बाद अनुराधा पूरी तरह से टूट गई थीं। इसके बाद तो उन्होंने फिल्मी गाने गाना छोड़ ही ‌दिए। फिर वो सिर्फ भजन गाने लगीं। धीरे-धीरे उन्होंने सिंगिंग पूरी तरह छोड़ दी।

अपने पति की मौत के बाद अनुराधा को उनके दोनों बच्चों बेटे आदित्य और बेटी कविता का ही सहारा था। पिछले दिनों अनुराधा पर दुख का पहाड़ टूटा है। 12 सितंबर 2020 को किडनी फेलियर की वजह से उनके बेटे आदित्य की मौत हो गई। आदित्य की मौत से अनुराधा को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल वह अपनी बेटी कविता के साथ ही रह रही हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को रौंदा, मौत
Next Article बिना कोचिंग IAS बना बिहार का 22 साल का यह लड़का

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.