Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 30 May, 2026 • 06:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खुशखबरी: आ गई फाइजर की कोरोना वैक्सीन, अगले हफ्ते ब्रिटेन में शुरू हो जाएगा टीकाकरण
हेल्थकेयर

खुशखबरी: आ गई फाइजर की कोरोना वैक्सीन, अगले हफ्ते ब्रिटेन में शुरू हो जाएगा टीकाकरण

December 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को यूनाइटेड किंगडम ने मंजूरी दे दी है. अमेरिका और यूरोपीय संघ के फैसले से पहले फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूनाइटेड किंगडम पहला पश्चिमी देश बन गया है. यह वैक्सीन अगले हफ्ते से ब्रिटेन में उपलब्ध होगा.

कुछ दिन पहले ही फाइजर कंपनी ने ऐलान किया था कि वो लैब में COVID-19 यानी कोरोना की ऐसी वैक्सीन बनाने में सफल हुई है, जो कि वायरस के सामने 96% असरदार है. कल ही जर्मनी की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोएनटेक और उसकी अमेरिकी साझेदार फाइजर ने यूरोपिया संघ के सामने वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए औपचारिक आवेदन दिया था.

ब्रिटेन की मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से फाइजर और बायोएनटेक कोरोना वायरस वैक्सीन का आकलन करने की मंजूरी दे दी. ये एजेंसी यह भी निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कठोर सुरक्षा मानकों को पूरा करती है या नहीं.

ब्रिटेन के मंत्री नादिम जहावी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है और फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन को प्राधिकरण की मंजूरी मिलती है तो उसके कुछ ही घंटों में वैक्सीन का वितरण और टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा.

फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ डॉ अल्बर्ट बोरला ने कहा था कि यह विज्ञान और मानवता के लिए बड़ा दिन है. तीसरे चरण के ट्रायल के परिणामों के पहले सेट से यह स्पष्ट होने लगा है कि कोरोना वायरस से लड़ने में हमारी वैक्सीन कारगर है. हम वैक्सीन तलाशने में नया आयाम स्थापित कर रहे हैं. यह समय ऐसा है जब कोरोना वायरस वैक्सीन की जरूरत पूरे विश्व को है.

कंपनी के मुताबिक, ट्रायल में फाइजर वैक्सीन कोरोना को रोकने में 90 फीसदी से ज्यादा प्रभावी नजर आई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्दन कटने बाद भी 18 महीने तक दौड़ता रहा मुर्गा
Next Article भयानक सड़क हादसा, गैस पाइपलाइन का पाइप बस में घुसा

Related Posts

हेल्थकेयर

इबोला वायरस का खतरा बढ़ा, DGHS ने जारी की नई एडवाइजरी

May 21, 2026
हेल्थकेयर

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026
हेल्थकेयर

तेजी से फैल रहा Eye Flu, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच

May 30, 2026

डीसी के आदेश को ठेंगा! ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ की खुलेआम धज्जियां

May 30, 2026

राष्ट्र सेवा की हुंकार : 1121 रंगरूटों ने पहनी जिम्मेदारी की वर्दी

May 30, 2026

चलते-चलते बीच सड़क धधक उठी ब्रेजा कार, फिर…

May 30, 2026

राशिफल @ 30 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.