WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाकुड़। पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुराईडीह में एक बंद खदान के पानी में तैरता शव मिला। यहां पांच दिन पूर्व एक डंपर सहित चालक गिर गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी चालक का होगा, मगर शव की पहचान नहीं हो सकी है। यह बंद खदान है पाकुड़ के हिरणपुर थाना के सुराईडीह में।
शव के नजर आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चालक के परिजनों की मदद से पहचान कराई जाएगी।
इधर, ग्रामीणों ने दावा किया है कि शव डंपर चालक का ही है। गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व डंपर सहित चालक बंद खदान के गहरे पानी में गिर गया था। पुलिस प्रशासन ने पहले मालदा से गोताखोर को मंगवाकर खोज कराया था। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

