Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंसान को जल्दी बूढ़ा बना देती हैं खाने की ये चीजें
हेल्थकेयर

इंसान को जल्दी बूढ़ा बना देती हैं खाने की ये चीजें

December 20, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बढ़ती उम्र की समस्या पर काबू पाने के लिए लोगों ने अपने लाइफस्टाइल में बदलाव को स्वीकार कर लिया है. रेगुलर एक्सरसाइज, त्वचा का ख्याल, पर्याप्त नींद और आराम आपको लंबे समय तक जवान रखने की अच्छी तरकीब हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी डाइट में शामिल खाने की एक चीज हमें तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेलने पर अमादा है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अत्यधिक शुगर का सेवन करने वालों में एज रिलेटिड डिसीज का खतरा ज्यादा होता है.

  • हाई शुगर डाइट से खतरा– टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई शुगर फूड इंसान की उम्र से जुड़ी बीमारियों के लिए जिम्मेदार टॉक्सिन (जहरीले पदार्थ) का निर्माण करते हैं. साथ ही इन जहरीले पदार्थों को नष्ट करने वाली शारीरिक क्षमता को भी डैमेज करते हैं. इस तरह हाई शुगर फूड का हमारी सेहत पर दोहरा प्रहार होता है.
  • हाई शुगर से बीमारियां– टफ्ट्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ऐलन टेलर का कहना है कि इस स्टडी में हमने ये समझने का प्रयास किया है कि हाई शुगर फूड आखिर कैसे हम इंसानों की सेहत पर असर डालते हैं. हमने पाया कि बॉडी में शुगर की अतिरिक्त मात्रा उम्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं.
  • इन बीमारियों से खतरा– हाई शुगर फूड से कार्डियोवस्क्युलर डिसीज, डायबिटीज और एज रिलेटिड मैक्यूलर डीजेनरेशन की समस्या पैदा होती है. मैक्यूलर डीजेनरेशन एक ऐसी डिसीज है जो इंसान को अंधा तक बना सकती है.
  • क्या है एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स– दरअसल, शरीर में p62 नाम का एक प्रोटीन हमारी सेल्स को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है. ये हमारे शरीर की सेनिटाइजेशन टीम का एक हिस्सा होता है जो हाई शुगर डाइट के हानिकारक बायोप्रोडक्ट advanced glycation end products (AGEs) को दूर करता है.
  • बॉडी के पूरे मैकेनिज्म पर बुरा असर– हमारे शरीर में p62 प्रोटीन जितना कम होगा, हानिकारक AGEs उतने ज्यादा जमा होंगे. हाई शुगर डाइट न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले AGEs को बढ़ाती है, बल्कि p62 के फंक्शन पर भी बुरा असर डालती है. हाई शुगर से टॉक्सिन का अमाउंट तो बढ़ता ही है, साथ ही साथ शरीर का बचाव करने वाला मैकेनिज्म भी प्रभावित होता है.
  • ऐलन टेलर का कहना है, ‘ऐसा नहीं है कि शरीर को शुगर की बिल्कुल जरूरत नहीं है. किसी भी तरह के शुगर का सेवन बंद कर देना भी जरूरी नहीं है. शुगर डाइट की जगह फैटी फूड को रिप्लेस करना भी बड़ी गलती होगी. डाइट को हमेशा बैलेंस रखें. इसमें कई अलग-अलग तरह के फल और सब्जियों का होना जरूरी है.’
  • इन चीजों को खाने से परहेज करें- हाई शुगर फूड से बचने के लिए कुछ चीजों को खाना बंद कर देना चाहिए. सॉस, कैचअप, ग्रेनोला, फ्लेवर्ड कॉफी, आइस टी, पैकेबंद जूस, कोल्ड ड्रिंक्स या एनेर्जी ड्रिंक्स, प्रोटीन बार, विटामिन वॉटर, चॉकलेट मिल्क, कैन सूप या प्रीमेड सूप और कैन फ्रूट में शुगर की अत्यधिक मात्रा होती है.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंद खदान के पानी में तैरता मिला शव
Next Article नवविवाहिता ने पति का गला रेतकर की हत्या

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.