Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नवविवाहिता ने पति का गला रेतकर की हत्या
Headlines

नवविवाहिता ने पति का गला रेतकर की हत्या

December 20, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बेतिया. शादी के महज आठ दिन के अन्दर ही एक दुल्हन द्वारा अपनी पति की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना बेतिया की है जहां एक नवविवाहिता ने पति का गला रेतकर इस घटना को अंजाम दिया. शादी के महज आठ दिनों के अन्दर हुई इस घटना से हर कोई सन्न है और इलाके में सनसनी फैल गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नवविवाहिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. घटना बेतिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला की है. सबसे अहम सवाल है कि आखिर लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया. इसका जवाब लड़की से पुलिस वाले भी पूछ रहें हैं, लेकिन वो कुछ नहीं बता रही है. हालांकि पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक नहीं मिला हैं जिसके बारे में भी पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि गांव में मजदूरी करने वाले श्याम जी साह की शादी पिछले रविवार यानी 13 दिसम्बर को धूमधाम के साथ हुई थी. श्याम की शादी पूर्वी चम्पारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र स्थित सरेया गांव में हुई थी जिसके बाद से वह अपने घर पर खुशी खुशी रह रहा था, लेकिन रविवार की सुबह जैसे ही श्याम की मां उसको जगाने गई तो देखा कि श्याम का खून से लथपथ शरीर कमरे में पड़ा हुआ है.

सास द्वारा देखते ही लड़की घर से निकल कर भागने का प्रयास करने लगी तभी परिवार वालो ने ग्रामीणों की मदद से लड़की को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं, हालांकि लड़की के घरवालो को भी पुलिस ने सूचना दे दी है. बहरहाल शादी के महज आठ दिन के अन्दर हुए इस वारदात के पीछे क्या कारण हैं इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंसान को जल्दी बूढ़ा बना देती हैं खाने की ये चीजें
Next Article एनआईए ने टीएसपीसी जोनल कमांडर विकास गंझू पर कसा शिकंजा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.