Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिग बॉस शो से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन
Headlines

बिग बॉस शो से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन

January 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिग बॉस टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो है और अक्सर ऐसा देखा गया है कि फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट करते हैं. फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स और हैशटैग्स की मदद से अपना सपोर्ट बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को दिखाते हैं और इसी से उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा मेकर्स को लगता है. बिग बॉस के 14वें सीजन में भी राहुल वैद्य, एली गोनी और राखी सांवत जैसे कंटेस्टेंट्स काफी ट्रेंड में रहे हैं. लेकिन अब जैस्मिन भसीन को लेकर ट्विटर पर तूफान उठा हुआ है.

ट्विटर पर जैस्मीन भसीन ट्रेंड हो रही हैं. असल में खबरें हैं कि जैस्मिन भसीन, बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गई हैं. जैस्मिन के घर से बेघर होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. ट्विटर पर #BringJasminBhasinBack ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग की मदद से फैंस जैस्मिन को बिग बॉस 14 में वापस लाने की मांग कर रहे हैं.

एक फैन ने लिखा है, “जैस तुम सबसे अच्छी हो, उसे वापस बुलाया जाए वरना हम शो नहीं देखेंगे.” वहीं एक और फैन ने ट्वीट किया है, “जैस फैंस जैसा कि हम जानते हैं प्रोमो काफी इमोशनल है और इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि मेकर्स ने ये जैस और फैंस के इमोशन के साथ खेलने के लिए ऐसा किया हो. यह फैंस की पावर है और हम चाहते हैं कि जैस्मिन को वापस बुलाया जाए #BringJasminBhasinBack, जैस्मिन के बिना बिग बॉस भी नहीं.”

एक और फैन ने लिखा है, ”मेकर्स को जैस्मिन भसीन की वैल्यू समझनी चाहिए. वह अकेली कंटेस्टेंट थी जिसकी वजह से सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए. प्लीज #BringJasminBhasinBack”

बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेशन डिस्कस करने की वजह से बिग बॉस द्वारा सजा दी गई थी और रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन और अली गोनी को सीधे नॉमिनेट कर दिया गया था. इन चारो में से सबसे कम वोट मिलने की वजह से वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, जैस्मिन भसीन का नाम घर से बेघर होने के लिए अनाउंस करने वाले हैं. बिग बॉस के पहले आये प्रोमो में सलमान खान को भी जैस्मिन भसीन के जाने पर रोते हुए देखा जा सकता है.

मालूम हो कि जैस्मिन भसीन के जाने से सबसे बड़ा झटका अली गोनी को लगा है. वह शो में जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने के लिए ही आये थे. इस हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक था, जहां जैस्मिन भसीन के पिता और मां ने शिरकत कर एक्ट्रेस को अकेले खेलने की सलाह दी थी. इस बात से अली गोनी खफा हो गए थे. उन्होंने कहा था कि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं रहना चाहते. वहीं जैस्मिन ने परेशान होकर कहा था कि अगर अली गए तो वह भी वोलंटरी एग्जिट शो से ले लेंगी भले ही उन्हें बिग बॉस के मेकर्स को लोन लेकर २ करोड़ रुपये क्यों ना भरने पड़ें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब एक से अधिक शादी करने वाले अभ्यर्थी जेपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे
Next Article सीडब्ल्यूसी की छापेमारी, सेक्स रैकेट से दो नाबालिग बच्चियों को बचाया

Related Posts

Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

अब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप

May 25, 2026

“खेती में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं”, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.