WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़ । रामगढ़ शहर की एक युवती को जिओ कंपनी के कस्टमर केयर के नाम पर लूट लिया गया है। यह अपराध साइबर क्राइम में शामिल लोगों के द्वारा किया गया है। इस मामले में पीड़िता अमृता कुमारी ने रामगढ़ थाने में मंगलवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चट्टी बाजार, साहू कॉलोनी निवासी अमृता कुमारी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसे 7449753933 से एक व्यक्ति ने फोन किया। वह खुद को जिओ कस्टमर केयर का कर्मचारी बता रहा था। उसने सिम के रिन्यूअल कराने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद उस युवती के स्टेट बैंक के खाते से ₹40000 की निकासी कर ली गई। उसने पुलिस से उस साइबर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

