Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi (Sunil Poddar) : क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड और मोटी-मोटी किताबों के पन्नों में जो बातें सिर्फ सिद्धांत बनकर रह जाती हैं, उन्हें जब छात्र अपनी आंखों से सामने घटते देखते हैं, तो सीखने का नजरिया पूरी तरह बदल जाता है। इसी सोच के साथ SBU यानी सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने अपने स्टूडेंट्स को सिर्फ क्लासरूम तक सीमित न रखकर देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों और सांस्कृतिक मंचों के बीच भेजा है। कई छात्र ऐसे भी हैं जो अपनी जिंदगी में पहली बार राज्य की सीमा पार कर देश के बड़े शहरों में पहुंचे हैं। उनके लिए यह केवल एक शैक्षणिक दौरा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दुनिया को देखने की नई खिड़की खुलने जैसा है।

IIT दिल्ली की प्रयोगशालाओं में दिखा आधुनिक तकनीक का दम

सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के 23 विद्यार्थियों का दल जब देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT दिल्ली पहुंचा, तो उनके सामने सिर्फ एक बड़ा कॉलेज नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक का जीता-जागता मॉडल था। यहां छात्रों ने आधुनिक प्रयोगशालाओं में चल रहे रिसर्च और जटिल परीक्षणों को बेहद करीब से देखा। पर्यावरण से जुड़ी नई चुनौतियों, टिकाऊ निर्माण तकनीक और पानी के पुनर्चक्रण जैसे अहम विषयों पर काम कर रहे विशेषज्ञों से छात्रों ने सीधे सवाल-जवाब किए। विशेषज्ञों ने छात्रों को समझाया कि बीटेक के बाद उच्च शिक्षा की क्या राहें हैं, किन छात्रवृत्तियों का फायदा उठाकर शोध की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है और इंडस्ट्री में किस तरह के प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है।

बेंगलुरु की टेक-दुनिया… ISRO, DRDO और स्टार्टअप संस्कृति का अनुभव

कंप्यूटर साइंस और एमसीए के 30 विद्यार्थियों की टीम देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु में 10 दिनों के लंबे एक्सपोजर पर है। 27 अक्टूबर से शुरू हुआ यह सफर 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान छात्र देश के गौरव कहे जाने वाले अंतरिक्ष संगठन इसरो (ISRO), रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ (DRDO) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के तकनीकी केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों को बेंगलुरु के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप माहौल और मल्टीनेशनल आईटी कंपनियों के दफ्तरों में काम करने की कार्यसंस्कृति को समझने का मौका मिल रहा है। कोड लिखने से लेकर उसे बड़े पैमाने पर लागू करने की पूरी प्रक्रिया को समझना इन युवा इंजीनियरों के लिए बिल्कुल नया और प्रेरक अनुभव साबित हो रहा है।

राजस्थान में साहित्य और संस्कृति के अनूठे संगम से संवाद

तकनीक के साथ-साथ रचनात्मकता और मानवीय संवेदनाओं को निखारने के लिए विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने राजस्थान का रुख किया। वहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ‘वर्ड्स बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में शामिल होकर छात्रों ने देश और विदेश के जाने-माने लेखकों, विचारकों और आलोचकों के व्याख्यान सुने। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के आदान-प्रदान वाले इस मंच पर छात्रों ने खुलकर संवाद किया। इस भागीदारी का सीधा असर छात्रों के सोचने के दायरे और साहित्यिक दृष्टिकोण पर पड़ा, जो अमूमन किसी एक विषय की कक्षा में रहकर संभव नहीं हो पाता।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर सोच को नई दिशा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी इसी बात पर जोर देती है कि पढ़ाई सिर्फ परीक्षा पास करने का जरिया न बने, बल्कि वह जीवन और करियर की व्यावहारिक जरूरतों से जुड़े। विश्वविद्यालय के इस कदम से छात्रों की सोच में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। वे अब सिर्फ स्थानीय स्तर पर नौकरी ढूंढने के बजाय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को आजमाने का हौसला जुटा रहे हैं।

इस पूरी पहल पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि जब छात्र बड़े संस्थानों के माहौल और वहां काम कर रहे लोगों से मिलते हैं, तो उनकी हिचकिचाहट पूरी तरह खत्म हो जाती है। विश्वविद्यालय की यह कोशिश है कि झारखंड का युवा तकनीकी समझ, आत्मविश्वास और नवाचार के साथ आगे बढ़कर देश निर्माण में अपनी पूरी भागीदारी निभाए।

इसे भी पढ़ें : वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’
Next Article 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.