Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंडः तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में 11 आरोपियों पर नहीं चलेगा हत्या का मुकदमा, पुलिस ने हटाई धारा
झारखंड

झारखंडः तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में 11 आरोपियों पर नहीं चलेगा हत्या का मुकदमा, पुलिस ने हटाई धारा

September 10, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा व फ्रैक्चरः एसपी

auto

सरायकेला। झारखंड के तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। तबरेज अंसारी की मारपीट के बाद मौत मामले में आरोपियों के खिलाफ अब हत्‍या का मुकदमा (धारा 302) नहीं चलेगा।

सरायकेला के एसपी कार्तिक एस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप हटाए जाने को लेकर कहा है कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तबरेज की मौत का कारण दिल का दौरा (कार्डिएक अरेस्ट) और फ्रैक्चर बताया है। एसपी ने बताया कि अब आरोपियों पर हत्‍या के बदले गैरइरादतन हत्या की धारा लगाई जा रही है लेकिन इसके तहत भी सजा का प्रावधान उसी समान है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने डॉक्‍टरों की टीम से रिओप‍नियन लिया, जिसमें ह्दयाघात को ही उसकी मौत की वजह बताई गई है। सिर में लगी चोट को डॉक्‍टरों ने बहुत गंभीर नहीं माना और इसकी वहज से तबरेज अंसारी की मौत से इनकार किया है।

एसपी कार्तिक एस ने बताया कि तबरेज अंसारी की मौत मामले में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन सबकी गिरफ्तारी हो चुकी है। 11 आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान पूरा कर जांच प्रतिवेदन अदालत को समर्पित कर दिया गया है। बिसरा रिपोर्ट के आधार पर अब डॉक्‍टरों ने तबरेज अंसारी की मौत की वजह कार्डियक अरेस्‍ट बताया है। ऐसे में 302 हटाकर सेक्‍शन 304 आरोपियों के ऊपर लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला नहीं चलेगा।

उल्लेखनीय है कि 17 जून को झारखंड के सरायकेला में बाइक चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी (22) को भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी। बाद में इलाज के दौरान अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई थी। मॉब लिंचिंग के इस मामले ने तब देश-दुनिया में खासा तूल पकड़ा था। कहा गया था कि तबरेज अंसारी को घंटों पीटा गया और उसे जबरन ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाए गए।

झारखंड हाईकोर्ट में चल रहा मामला

एसपी ने बताया कि तबरेज अंसारी की मौत मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट को भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोपों को हटाने की जानकारी दी गई है। इधर तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग मामले की चार्जशीट को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस ने कहा कि कुल 11 लोगों के खिलाफ हत्या की बजाय गैरइरादन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल से घर लौटता छात्र संदिग्ध तरीके से लापता, स्टेशन से बरामद
Next Article लोहरदगा में मुहर्रम के जुलूस में गोली चलने से किशोर की मौत

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.