WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को झारखंड विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर को नये भवन में विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आहूत किया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के गठन से लेकर अब तक झारखंड विधानसभा एचईसी के लेनिन हॉल में संचालित था। अब नगड़ी के कूटे में झारखंड विधानसभा के नए भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
