Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 04:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाया
झारखंड

अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाया

July 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भाजपा पूरे भारत की पार्टी बनकर उभरी, सभी से मधुर व्यवहार करें-बिंदेश्वर

लोहरदगा

गुरुवार को जिले के कैरो मंडल में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव के नेतृत्त्व में कैरो मंडल के उल्टी ग्राम में पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने उल्टी गांव के विभिन्न गली,मुहल्लों में लोगों से संपर्क साधा। सभी नए लोगों को पार्टी के ऐतिहासिक यात्रा, नीति व सिद्धांतों के विषय मे जानकारी दी गई। मोर्चा से जुड़ने वालों को पार्टी के सदस्यता अभियान को अत्यधिक सक्रियता से धरातल में उतारने के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सांगठनिक गतिविधियों को जन-जन तक मजबूत करने के लिए सभी नए सदस्यों को प्रेरित किया गया प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने नए सदस्यों व अन्य कार्यकर्ताओं से कहा, भाजपा आज पूरे भारत की पार्टी बनकर उभरी है। देश की आशा व उम्मीद बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के जनमानस के स्वर को विश्व बिरादरी के सामने स्वाभिमान के साथ सभी भारतीयों को गर्व करने के अनेकों क्षण प्रदान किये हैं। ऐसे में पार्टी के विस्तार व सांगठनिक ढांचे को और भी अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, प्रदेश विस चुनाव में पार्टी पुनः पूर्णबहुमत के साथ राज्यसत्ता पर वापसी करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए उन्होंने चेताया,सरकार हमारी है इसका ये मतलब नहीं,विश्राम व आराम का वक्त आ गया है। सभी अभी से मिशन 2024 में भी लग जाएं साथ राज्य ही अपने-आने क्षेत्रों में आम मानवीय से सरल,मधुर संबंध कार्यकर्ता बनाकर रखें, आपसी मतभेदों को दुरकरके भारत के परम् वैभव तक ले जाने में योगदान दें। भाजपा का अभी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बाकि है। चूंकि जनता ने सत्ता भाजपा के कंधे पर दिया है तो हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक झुकने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपसी प्रेम व सबके सम्मान करके ही पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सकता है। मौके पर बिन्देश्वर उराँव, जिला एस टी मोर्चा अध्यक्ष बजरंग उराँव,बिहारी भगत जिला महामंत्री, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, मनोज साहू, सुखनाथ उराँव , दिलिप उराँव,मोहन भगत ,चरकू लोहरा, गन्दू उराँव के साथ अन्य अवस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातू -पिस्का मोड़ एलिवेटेड  रोड व हरमू फ्लाईओवर का काम जल्द होगा शुरू –गडकरी
Next Article कारगिल योद्धा: यातनाओं की इंतहा इतनी कि निकाल लीं आंखें, फिर भी नहीं टूटा यह कैप्टन

Related Posts

Headlines

सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला

October 24, 2026
Headlines

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

October 24, 2026

सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला

October 24, 2026

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

बैरक में फंदे से लटकी मिली SI की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, 8 रोज पहले मिला था प्रमोशन

October 24, 2026

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.