Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 02:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड है अटलजी की देन, मोदी ने किया विकसित: अमित शाह
झारखंड

झारखंड है अटलजी की देन, मोदी ने किया विकसित: अमित शाह

September 18, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अनुच्छेद 370 हटाने के बिल के खिलाफ झामुमो और कांग्रेस ने किया विरोध
झारखंड के जामताड़ा में शाह ने किया जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बिल लेकर आई तो कांग्रेस और झामुमो ने इसके खिलाफ वोट किया। हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विरोध करते हैं और प्रमाण मांगते हैं। कश्मीर के मुद्दे पर हमारा स्टैंड 1950 से स्पष्ट था कि अनुच्छेद 370 देश के लिए घातक है। इसीलिए मोदी सरकार ने इसे हटाया। मैं राहुल गांधी से कहता हूं कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में जब भी वे वोट मांगने जाएं तो अनुच्छेद 370 पर अपना पक्ष जरूर रखें।

शाह बुधवार को जामताड़ा में ‘जोहार जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू कराने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रघुवर दास और अर्जुन मुंडा इस यात्रा को लेकर निकल रहे हैं। यह यात्रा तीन चरणों में झारखंड के हर विधानसभा क्षेत्र में घूम कर एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रांची पहुंचेगी। सालों से मांग थी कि झारखंड अलग राज्य बने, विकसित राज्य बने, लेकिन कांग्रेस ने कभी झारखंड की मांग को नहीं स्वीकर किया। केंद्र में जब अटलजी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होंने इस मांग को पूरा किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया था। मैं बेहिचक कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को संवारने और विकसित करने का काम किया है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ क्योंकि ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की। इसलिए अब एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाने का वक्त है।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में आपने पूर्ण बहुमत की सरकार दी। रघुवर दास के नेतृत्व झारखंड में विकास के कई काम हुए हैं। जनधन खाता, एलईडी लाइट, गैस कनेक्शन, गरीबों को घर, स्वास्थ्य सुविधा, एकलव्य स्कूल, तीरंदाजी स्कूल, एम्स, एयरपोर्ट से संबंधित काम हुए हैं। यह सब परिवर्तन स्थिर सरकार होने की वजह से हुए हैं। पहले झारखंड नक्सलवाद से ग्रसित था लेकिन अब झारखंड पूरी तरह से इससे मुक्त होने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कांग्रेस से सवाल किया कि आपने झारखंड की जनता को क्या दिया जबकि केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। इसका हिसाब देना चाहिए। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को 55,200 करोड़ दिया जबकि ठीक इससे आधे समय पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 14वें वित्त आयोग में झारखंड को 1 लाख, 45 हजार, 343 करोड़ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड बदल रहा है।आप फिर से रघुवर सरकार बनाइये, झारखंड को देश की नंबर एक राज्य बना देंगे। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुुर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी आदि उपस्थित थे।

अमित शाह के नेतृत्व में पीओके भारत का भाग बनेगाः रघुवर दास

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। दुनिया के सामने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान कठघरे में खड़ा है। हमें विश्वास है कि पीओके अमित शाह के नेतृत्व में भारत का भाग बनेगा। झारखंड के सामने कई चुनौतियां हैं, कई समस्याएं हैं, इसके लिए एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि साढ़े चार साल में ही गोविंदपुर-साहिबंगज सड़क का निर्माण हुआ है। साहिबगंज में बंदरगाह बना है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को पांच-पांच हजार रुपये दिये जा रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलेते हुए कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी की सरकारों ने झारखंड और संथाल को लूटने का काम किया है। विपक्ष का काम सिर्फ भाजपा को बदनाम करना है। झामुमो के नेता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता की भलाई करने की बजाय घर भरने का काम किया।

गर्व से कह सकते हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेतृत्व में देश इतिहास रच रहा है। झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने हिंदी के साथ संताली में भी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह नई सरकार में जनता द्वारा आशीर्वाद प्राप्त कर नया इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ाते हुए यात्रा को 2019 में नए लक्ष्य को पाने का प्रयास शुरू कर रहे हैं। राष्ट्र को आगे बढ़ाने का निश्चय लेते हुए देश की जनता के सामने जो लक्ष्य रखा था, उसे मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने पूरा किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। ये हम गर्व से कह सकते हैं। उन्होंने कहा, 2014 में आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआए इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हम सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ई-सिगरेट पर रोक
Next Article बिहार : आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Headlines

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.