WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चौपारण| चौपारण प्रखण्ड के बेहरा आश्रम के समीप एक स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती करवाया गया। जिसमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है|
दूसरे गाड़ी में आ रहे साथियों ने बताया कि हम सभी एक शादी कार्यक्रम से आरा, बिहार से अपने घर बोकारो लौट रहे थे। तभी जीटी रोड में एक गाय स्कार्पियो के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में स्कार्पियो जीटी रोड में बनी डिवाइडर से टकरा गई।
स्कॉर्पियो दुर्घटना में राहुल कुमार (24 वर्ष), रोहित कुमार (23 वर्ष), रंजन कुमार (20 वर्ष) व एक अन्य घायल हो गए।


