Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पर्यावरण सुरक्षा और फिटनेस के लिए अधिकारियों ने थामी साइकिलें
झारखंड

पर्यावरण सुरक्षा और फिटनेस के लिए अधिकारियों ने थामी साइकिलें

September 20, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बोकारो। स्वच्छ बोकारो, स्वस्थ बोकारो के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित अवधारणा को साकार करने की दिशा में बोकारो जिला प्रशासन की कवायदें लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान शुरू किया गया।

बोकारो को स्वच्छ और शहरवासियों को स्वस्थ बनाए जाने का संदेश देते हुए ‘मुस्कुराइए आप बोकारो में है’ विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत शुक्रवार को जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों ने गाड़ियों की सवारी छोड़ साइकिलों की हैंडल थामी। जिला प्रशासन ही नहीं, पुलिस प्रशासन और बोकारो स्टील के अधिकारी भी वातानुकूलित गाड़ियों के बजाय आज अपने-अपने घरों से साइकिल पर सवार होकर दफ्तर के लिए जाते दिखे। उपायुक्त अपने घर से समाहरणालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। समाहरणालय परिसर में आयोजित इस अभियान के उद्घाटन समारोह में उपायुक्त मुकेश कुमार के अलावे एसपी पी.मुरुगन, बोकारो स्टील के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर पशुपतिनाथ मिश्रा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व सभी विभागों के कर्मचारी शामिल थे।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ‘मुस्कुराइए आप बोकारो में हैं’ एक अभियान है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को ईंधन की बचत और ज्यादा पर्यावरण मैत्री चीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीमारियों से कैसे दूर रहें, शहर को कैसे हरा-भरा, साफ सुथरा बना सकते हैं, उस दिशा में एक प्रयास है। जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और सेल सहित बोकारो के तमाम अधिकारियों ने तो मन बना लिया है, अब नागरिकों के से भी अपील है कि वे सप्ताह में एक दिन कम से कम साइकिल का उपयोग करें या पैदल चलें। इससे कुल मिलाकर जिले में ईंधन की खपत कम होगी तथा प्रदूषण भी कम होगा। लोग ज्यादा फिट भी रह पाएंगे।
के सीईओ पीके सिंह ने जिला प्रशासन, खासकर उपायुक्त की इस पहल को सराहते हुए कहा कि उन्होंने ने भी बोकारो स्टील परिवार में अधिकारियों और कर्मियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन वे भी साइकिल या पैदल कार्यालय आएंगे। लोग गाड़ी का इस्तेमाल कम करें। एसपी ने कहा कि यह अहम शुरुआत है। सेफ, सिक्योर एंड क्लीन बोकारो का भविष्य इसमें निहित है। फिट रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। पुलिस विभाग में जितने भी पदाधिकारी और कर्मचारी हैं, उनके लिए फिट रहना जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिस वालों से भी अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल का इस्तेमाल करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर पर फायरिंग मामले में छह गिरफ्तार
Next Article बीएन जालान कॉलेज सिसई में हुए छात्र संघ के चुनाव में अभाविप ने रचा इतिहास

Related Posts

Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Headlines

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.