WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा। पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा कुन्दा थाना क्षेत्र के अमौना के सिकिद वन क्षेत्र में लगाये गए 15 किलो का केन बम बरामद किया है। एसपी ऋषभ झा ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी अमौना सिकिद क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा आईडी प्लांट किया गया है।
सूचना पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद व सीआरपीएफ 190 बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार रॉय के नेतृत्व में अभियान चलाकर आईडी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद आईडी की जगुवार के बम निरोधक दस्ते ने उसी वन क्षेत्र में डिफ्यूज कर दिया गया।

