Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 12:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुद्दे से ध्यान भटकाने में भाजपा नेता माहिर- डॉ एम तौसिफ
रांची

मुद्दे से ध्यान भटकाने में भाजपा नेता माहिर- डॉ एम तौसिफ

May 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची:भाजपा की बुनियाद झूठ पर आधारित है यही वजह है कि भाजपा के नेताओं को झूठ बोलना,मुद्दे से ध्यान भटकाना जैसी चीजों में महारत हासिल है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.एम. तौसिफ ने बुधवार को कही l उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार कोरोना जैसी महामारी की दुसरी लहर में देश के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ नहीं दे सकी।लाखों की तादाद में ऑक्सीजन एवं मामूली दवाओं के बगैर लोगों ने दम तोड़ दियाl

डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि झारखंड सरकार के काम करने के तरीके को देखकर भाजपा के नेता बौखला गए हैं,जिस तरह से झारखंड की सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए दिन रात एक कर दिया और अपने राज्य के नागरिकों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए सारे जिलों में ऑक्सीजन बैंक एवं सदर अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में ज्यादा से ज्यादा बेड और ऑक्सीजन लगाया गया। और कोरोना महामारी को झारखंड सरकार अपने राज्य में कहीं ना कहीं कंट्रोल करने में कामयाब हो गई हैl गरीब मजदूर किसान को एवं आम नागरिक को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो ।इसका भी पूरा ख्याल रखा गया हैl इन्हीं सारी चीजों को देखते हुए भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं।कोरोना काल में उनके पास कुछ काम तो है नहीं केवल एक तख्ती लेकर घर ही में बैठ जा रहे हैं। ताकि उनकी फोटो मीडिया में आ जाए ।बस यही काम बीजेपी के नेताओं का बचा हुआl कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को याद दिलाना चाहता हूं कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में वहां के नागरिकों की हजारों की तादाद में लाशें गंगा नदी में बहती हुई मिलीl मोदी- योगी की सरकार ऑक्सीजन के लिए तड़पते रहे मरीजों को ना ही ऑक्सीजन दिला सकी।ना ही दवा ।हद तो तब हो गई जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में सरकार अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक मुहैया नहीं करा सकी। जिसकी वजह से परिजनों ने मजबूर हो कर लाशों को गंगा में बहा दियाl

Advertisement

डॉक्टर तौसीफ ने आरोप लगाया कि जब केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों से कांगेस ने सवाल पूछना करना शुरू कर दिया तो भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नाम से फर्जी रिसर्च डॉक्यूमेंट दिखाकर कर दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। दरअसल भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है लेकिन असलियत देश के नागरिकों के सामने आ चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों में जो वेंटिलेटर दिए गए हैं ज्यादातर वेंटिलेटर खराब हैंl

उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा के नेताओं को चाहिए के तख्ती लेकर अपने घरों में बैठना छोड़ें। अपने शीर्ष नेतृत्व को सलाह दें कि देश के नागरिकों की जान से खिलवाड़ ना करें। हर संभव मदद करें ।अगर ऐसा नहीं करते तो “शोहरत की बुलंदी भी एक पल का तमाशा है- जिस शाख पर बैठे हैं वह टूट भी सकता है”l

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजिले के सभी प्रखंडो में सेविका/सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Next Article कोरोना संक्रमित होने के डर से शख्स ने पी ली Kerosene, जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Related Posts

झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.