Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 10:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिले के सभी प्रखंडो में सेविका/सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड

जिले के सभी प्रखंडो में सेविका/सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

May 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूँटी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के नियंत्रण एवं रोकथाम के मद्देनजर प्रत्येक पंचायत स्तर पर दो-दो दल गठित किये जा रहे हैं। इनमें पहला दल संभावित कोविड संक्रमितों की पहचान का कार्य करेगा जिसमें दल के सदस्य सहिया व आंगनवाड़ी सेविका होंगे। साथ ही दूसरा दल रैट जांच दल के सदस्य ए. एन. एम/सी.एच. ओ/बी.टी. टी/सहिया होंगे। इसके निमित उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडो में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी, सम्बन्धित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे। साथ ही प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कोरोना जांच व टीकाकरण में प्रगति सुनिश्चित करने के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर बताया गया कि जिलांतर्गत कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को प्रारंभिक उपचार समय पर  मुहैया हो इस उद्देश्य से धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस दौरान रैट जांच, कोरोना संक्रमित होने पर स्वयं को दूसरों से आईसोलेट करने, कोविड समुचित व्यवहार यथा मास्क पहनने, निरंतर हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की बात कही गयी। साथ ही कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन को सूचित कर त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने पर जोर दिया जाए। इस दौरान बताया गया कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण लगवाने हेतु प्रेरित किया जाय।

टीके को लेकर फैलने वाली भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि,  ‘वैक्सीन लगने के बाद लोगों में वैक्सीन वाली जगह पर दर्द, हल्का बुखार, वैक्सीन वाली जगह पर सूजन या उस जगह का लाल पड़ जाने जैसे लक्षण दिखाई देना आम है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे शरीर पर किसी भी तरह के दुष्प्रभाव नहीं पड़ते। बल्कि कोविड टीकाकरण कोरोना वायरस से बचाव करने में कारगर है।” इसके साथ ही सहियाओं को अपने-अपने स्तर से टीकाकरण तथा कोविड जाँच से संबंधित आवश्यक जानकारियों एवं इनके प्रति फैलने वाली भ्रांतियों को समाप्त करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को जागरूक करने की अपील की।

मौके पर एएनएम द्वारा टीकाकरण एवं कोविड टेस्टिंग को लेकर आमजनों में फैलने वाली भ्रांतियों के विषय में अवगत कराया गया। कोविड टीका सुरक्षित होने के साथ ही कारगर भी है। कोविड-19 से बचाव के निमित आप सभी टीके का दोनों डोज अवश्य लगवाएं। किसी भी तरह के अफवाह, भ्रम व भ्रांतियों पर विश्वास न करें। मौके पर कोविड जाँच की महत्ता एवं जाँच की विशेषताओं से आमजनों को अवगत कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को समाज के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार ने दी व्हाट्सप्प को चेतावनी, ‘नई नीति वापस ले वरना उठाए जाएंगे सख्त कदम’
Next Article मुद्दे से ध्यान भटकाने में भाजपा नेता माहिर- डॉ एम तौसिफ

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.