Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिखराव के कगार पर पहुंच चुकी कांग्रेस के लिए बढ़ती जा रहीं चुनौतियां
देश

बिखराव के कगार पर पहुंच चुकी कांग्रेस के लिए बढ़ती जा रहीं चुनौतियां

July 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

राहुल गांधी को अब अपना छोड़ना होगा हठ योग

यह सच है कि व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है लेकिन विपरीत समय में ही धैर्य, सूझबूझ एवं सर्तकता की आवश्यकता होती है, विपरीत परिस्थिति में सकारात्मक सोच न केवल बल, सम्बल प्रदान करती है बल्कि अनिर्णय से निर्णय की स्थिति में भी लाती है। जब घर का मुखिया ही हताश हो, निराश हो, तो उसका विपरीत प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है कई दफे तो परिवार मुखिया के अभाव में बिखर भी जाता है। आज वर्तमान में लगभग 134 वर्ष पुरानी कांग्रेस जिस विषम परिस्थिति से गुजर रही है शायद पहले कभी नहीं गुजरी होगी। राजनीति में नीति नहीं, चली गई चाल का महत्व होता है। एक गलत चाल डूबा भी सकती है तो सही उबार भी सकती है। हाल ही में देश में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है, जो स्वभाविक भी है। निःसंदेह जंगे सवार ही मैदान में गिरते हैं लेकिन इससे सबक ले उठना भी एक हुनर है। आज पक्ष अपनी चाल में सफल होता नजर आ रहा है मसलन कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, कांग्रेस मुक्त आदि-आदि, भारत में यूं तो आज परिवारवाद से कोई भी पार्टी अछूती नहीं है, आज हर नेता अपने बेटे, बेटी, पत्नी, बहू को आगे लाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। अब नेता की यही प्राथमिकता भी है, पार्टी दूसरे नम्बर पर है। यदि नेता की ये महत्वाकांक्षा किसी कारण से पूरी नहीं होती तो वह पार्टी को न केवल नुकसान पहुंचाएगा बल्कि पार्टी को ही बदल लेगा। क्योंकि आज नेतागिरी ही लाभ का धन्धा जो बन गई है।

राहुल गांधी को अब अपना हठ योग छोड़ पार्टी में सुधार कार्य को बढ़ाना चाहिए। नए ऊर्जावान युवा लोगों को आगे लाना चाहिए। बुजुर्ग नेताओं को मार्गदर्शक मण्डल में रख उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिये। बुजुर्ग का अनुभव युवा की शक्ति निश्चित ही रंग लायेगी। कुछ अच्छी चीजें पक्ष से भी सीखना चाहिये। बहुत हुआ अवसाद, बहुत हुआ इस्तीफे का हठयोग, कर्म से भागने वाले को इतिहास ने कभी माफ नहीं किया। अर्जुन भी महाभारत में युद्ध भूमि से भागने के सौ जतन कर रहा था लेकिन उसको भगवान श्रीकृष्ण सा गुरू मिला जिन्होंने न केवल उसको विषाद से निकाला बल्कि कलंकित होने से भी बचाया। निःसंदेह मुखिया अनुसरण करने वालों के लिए एक रोल मॉडल होता है इसलिए मुखिया को जलना पड़ता है, तपना पड़ता है ताकि अनुसरण करने वालों में कोई गलत संदेश न जाये। आज राहुल को इस्तीफा दिये लगभग 50 दिन हो चुके हैं जिन राज्यों में राहुल की मेहनत से जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है उन पर न केवल गलत प्रभाव पड़ रहा है बल्कि बिखराव की कगार पर भी आ रही है। कर्नाटक और गोवा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

म.प्र. राजस्थान, छत्तीसगढ़ में आई कांग्रेस पार्टी निःसंदेह राहुल गांधी की ही ऊर्जा का ही परिणाम है गुजरात में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। यही सकारात्मक सोच को लेकर राहुल गांधी को शीर्षासन छोड़ पुनः पार्टी अध्यक्ष पद संभाल पूरी ताकत के साथ पुनः खड़ा होना चाहिए। नया संचार करना चाहिए क्योंकि 2019 के अंत में हरियाणा, झारखण्ड, महाराष्ट्र एवं 2020 में बिहार, दिल्ली, पांडीचेरी विधान सभा के चुनाव होने हैं वैसे भी बहुत देर हो चुकी है लेकिन यह भी सही है कि जब जागे तभी सवेरा। राहुल गांधी को पार्टी बिखरने से बचाने एवं नई शक्ति संकल्प, ऊर्जा के साथ आना ही चाहिये क्योंकि आज ही कल का इतिहास बनेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरघुवर सरकार झारखंड को लूटने का काम कर रही है : हेमंत सोरेन
Next Article येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कहा- 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करूंगा

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.