Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»दुनिया»पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त, 16 मवेशियों की मौत
दुनिया

पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त, 16 मवेशियों की मौत

September 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और लगातार जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान ने पुंछ तथा राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है। इस गोलीबारी में 16 जानवरों की मौत हो चुकी है तथा कई रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

शनिवार को एक बार फिर से पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट, शाहपुर, मेढ़र तथा केरनी सेक्टर और राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में स्थित अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी में अब तक 16 जानवरों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के मद्देनजर प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। सीमावर्ती इलाकों के लोग भी सहमे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

उपायुक्त पुंछ राहुल यादव के अनुसार पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में 16 घरेलू जानवर मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि पाक गोलीबारी के चलते शनिवार को नियत्रंण रेखा के साथ लगते स्कूलों को बंद रखा गया है।

पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण कई रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसानों ने दिल्ली पहुंचकर खत्म किया आंदोलन, मोदी सरकार ने मानी पांच मांगें
Next Article प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को ह्यूस्टन तैयार

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.