Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिरहची विस्फोट: सात मौतों से थर्राए गांव में दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे
देश

मिरहची विस्फोट: सात मौतों से थर्राए गांव में दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे

September 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एटा। जिले के मिरहची कस्बा में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद दूसरे दिन रविवार को भी सन्नाटा देखा गया। एक साथ सात मौतों से थर्राए विस्फोट स्थल तकिया मोहल्ले के अधिकतर घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। इस सन्नाटे को रह-रहकर आने वाले सम्बन्धियों के रोने की आवाजें तोड़ रही हैं। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

इस विस्फोट के बाद सबसे बुरी हालत तो लाइसेंसधारक मुन्नी देवी के परिवार की है। मुन्नी देवी के पति लालाराम की करीब 6 वर्ष पूर्व, उसके 2 पुत्रों की करीब 2 वर्ष पूर्व नहर में नहाते समय मौत हो चुकी है। अब मुन्नीदेवी की मौत शनिवार को इस हादसे में हुई है। उसकी एकमात्र बची बेटी पूजा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल है तथा सैफई में जीवन से संघर्ष कर रही है।

auto

मिरहची विस्फोट मामले की प्राथमिकी मिरहची थाने में देर रात एसएसआई सत्यवीर सिंह मलिक ने इस हादसे में मृत लाइसेंसधारक मुन्नी देवी के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसने चोरी-छिपे गोदाम से लाकर पटाखों को अपने घर पर रखा और उन पर पन्नी चढ़ाते समय विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में लाइसेंसधारक का अपना मकान तो ध्वस्त हुआ ही, आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में दरारें पड़ गईं।

एसडीएम सदर की जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस मार्च 2019 में ही समाप्त हो गया था। इसी परिवार के गिर्राजसिंह के पास भी एक लाइसेंस है किन्तु वह भी मार्च में समाप्त हो चुका है। आयुध विभाग के अनुसार जिले के 31 आतिशबाजों में 17 के लाइसेंस मार्च 2019 में, 2 के मार्च 2017 में, 2 के मार्च 2016 में तथा 2 के वर्ष 2013 व 15 में समाप्त हो चुके हैं। इनमें चार को छोड़कर किसी ने अपना नवीनीकरण नहीं कराया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली: अक्षरधाम के निकट पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़
Next Article पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान सउदी क्राउन प्रिंस के साथ अमेरिका पहुंचे

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.