WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। जन समस्याओं को दूर करने को लेकर राजेश गुप्ता के मकान में व्यवसाय संघ की एक बैठक रविवार को की गई । जिसकी अध्यक्षता संजय खंडेलवाल एवं संचालक राजेश गुप्ता ने किया। बैठक में जनहित मामले को लेकर विशेष चर्चा की गई । जिसमें मुख्यत: पॉल्यूशन, ट्रैफिक, अतिक्रमण, नाली का निर्माण, बिजली समस्या को लेकर विशेष चर्चा की गई। मौके पर राजेश गुप्ता ने कहा कि हम व्यवसाय संघ के लोगों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।
मौके पर संजय गुप्ता, चंदन सिंह ,भुनेश्वर राणा ,पंकज सोनी, कुमार वर्मा ,रामकृपाल राणा , विनोद प्रजापति , शिबू सोनी , सत्यम कुमार सोनी आदि उपस्थित थे।

